Mizapur News : खनिज विभाग एक्शन में, गिट्टी लादकर जा रहे तीन वाहनों को सीज किया, जानें क्यों... 

खनिज विभाग एक्शन में, गिट्टी लादकर जा रहे तीन वाहनों को सीज किया, जानें क्यों... 
UPT | अवैध रूप से गिट्टी ले जाते तीन वाहन सीज।

Jun 20, 2024 14:25

खनिज अधिकारी जितेंद्र सिंह ने ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव से बिना दस्तावेज के ओवरलोड गिट्टी लादकर ड्रमंडगंज की ओर जा रहे दो ट्रैक्टर ट्राली व एक हाइवा...

Jun 20, 2024 14:25

Mizapur News : खनिज अधिकारी जितेंद्र सिंह ने ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव से बिना दस्तावेज के ओवरलोड गिट्टी लादकर ड्रमंडगंज की ओर जा रहे दो ट्रैक्टर ट्राली व एक हाइवा को सीज कर ड्रमंडगंज थाना परिसर में खड़ा किया गया है। यह कार्रवाई खनिज अधिकारी जितेंद्र सिंह ने की है। 

कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप
खनिज अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया की ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव से मध्य प्रदेश की ओर से बिना प्रपत्र ओवरलोड गिट्टी लादकर जा रहे रहे दो ट्रैक्टर ट्राली व एक हाइवा को सीज किया गया है। खनिज अधिकारी के इस कार्रवाई से अवैध रूप से ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
खनिज अधिकारी ने बताया कि सरकार की ओर से अवैध रूप से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। सरकार का मानना है कि ऐसे वाहनों से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा सरकार को भी राजस्व का नुकसान होता है। उन्होंने बताया ​कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Also Read

मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

28 Jun 2024 11:12 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

मिर्जापुर-मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि सेतु निगम ने अपने निरीक्षण रिपोर्ट में दर्शाया है कि... और पढ़ें