गोताखोरों की मदद से दोनों लड़कियों के शव को निकाला गया। दोनों लड़कियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर कानूनी कार्रवाई में लगी...
Mirzapur News : स्नान करने गई चार लड़कियां गंगा में डूबीं, ग्रामीणों ने दो को बचाया, दो की मौत
![स्नान करने गई चार लड़कियां गंगा में डूबीं, ग्रामीणों ने दो को बचाया, दो की मौत](https://image.uttarpradeshtimes.com/news-88-81934.jpg)
Jun 17, 2024 18:38
Jun 17, 2024 18:38
लोगों ने दो लड़कियों को बचाया
हादसा चील्ह थाना क्षेत्र के डिंगुर पट्टी गांव के गंगा घाट पर हुआ। चील्ह थाना क्षेत्र के डिंगुर पट्टी गांव के गंगा घाट पर गंगा दशहरा पर्व के दिन बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान करने गई चार लड़कियां डूब गई। जिसमें दो को बचा लिया गया। दो की डूबने से मौत हो गई। सभी एक ही परिवार की हैं। गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान करने गई थी।
डिंगुरपट्टी घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गई थी चारों
बताया जा रहा है चील्ह थाना क्षेत्र डिंगुरपट्टी गांव के रहने वाले सभी चारों लड़किया डिंगुरपट्टी घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गई थी। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से शालू पुत्री मुन्ना सरोज उम्र करीब-15 वर्ष, शिवांनी पुत्री दीना सरोज उम्र करीब-14 वर्ष, आंचल पुत्री रविन्दर उम्र करीब-15 वर्ष और नैन्सी पुत्री राम हौसिला सरोज उम्र करीब-13 वर्ष डूबने लगी । चारों लड़कियों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने गंगा नदी में कूदकर शालू और शिवानी को बचा लिया। आंचल और नैंसी डूब गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची चील्ह पुलिस ने स्थानीय गोताखोर एवं नाविकों की मदद से नैन्सी और आंचल के शव को बाहर निकाला। आंचल नैंसी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
स्नान के दौरान दो लड़कियों की डूबने से मौत
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है। चील्ह थाना प्रभारी रीता यादव ने बताया कि गंगा नदी में गंगा स्नान करने गई चार लड़कियां डूब रही थी। दो को बचा लिया गया, दो की डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी है।
Also Read
![नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग](https://image.uttarpradeshtimes.com/news-2024-07-04t184239631-31616.jpg)
4 Jul 2024 06:43 PM
नगर पालिका परिषद रावर्रटसगंज में नाली निर्माण तथा आरसीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। हो रहे निर्माण कार्यों के क्रम में वार्ड नंबर- 19 ब्रम्हनगर के गली नंबर एक में भी नाली व सीसी रोड... और पढ़ें