Mirzapur News : गुरु पूर्णिमा पर स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में लाखों भक्तों का उमड़ा जन सैलाब, गुरु का एक झलक पाने के आतुर दिखे लोग

गुरु पूर्णिमा पर स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में लाखों भक्तों का उमड़ा जन सैलाब, गुरु का एक झलक पाने के आतुर दिखे लोग
UPT | अड़गड़ानंद आश्रम में लाखों भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

Jul 21, 2024 18:25

स्वामी अड़गड़ानंद सुबह 5 बजे गुरु पूजन के बाद सत्संग हाल में पहुचें। गुरु का एक झलक पाते ही आस्थावान भक्त जयकारा लगाते हुए गुरु देव का दर्शन वह आशीर्वाद प्राप्त किए । भारी भीड़ को देखते हुए आश्रम में...

Jul 21, 2024 18:25

Mirzapur News : गुरु पूर्णिमा पर चुनार के सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम पर भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा । गुरु का दर्शन पाने के लिए भक्त भोर से आश्रम में उमड़ पड़े थे। भक्ति भाव लिए भक्तों जनसैलाब गुरु के दर्शन के लिए कटरवद्ध लाइन में लग गया।

सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालकर डटे रहे एसपी ऑपरेशन
स्वामी अड़गड़ानंद सुबह 5 बजे गुरु पूजन के बाद सत्संग हाल में पहुचें। गुरु का एक झलक पाते ही आस्थावान भक्त जयकारा लगाते हुए गुरु देव का दर्शन वह आशीर्वाद प्राप्त किए । भारी भीड़ को देखते हुए आश्रम में आने वाले हर मार्ग पर एसपी अभिनंदन ने सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया था। देर रात से एसपी ऑपरेशन ओ पी सिंह ने आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालकर डटे हुए हैं। गुरु पूर्णिमा पर गुरु की एक झलक पाने के लिए देश के विभिन्न प्रांतो से भक्तों का जमावड़ा कल से ही अड़गड़ानंद आश्रम पर जुटने लगा था ।

 भक्तों ने अपने गुरु चरण में दूर से नमन वंदन किया
भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले से सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाल रखा था। सत्संग हाल में भोर में करीब 5  बजे कार पर सवार होकर स्वामी अड़गड़ानंद भक्तो को दर्शन देने पहुंच गए थे। भक्तों ने जयकारा लगाते हुए उनको नमन किया। बेलपत्र पुष्प अर्पित करते हुए भक्तों ने अपने गुरु चरण में दूर से नमन वंदन किया। लाखों की तादाद में भक्तों की उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आश्रम के सेवादारों के साथ ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। 

पहले से ही रूट डायवर्जन किया गया
आश्रम पर आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए पहले से ही रूट डायवर्जन किया गया है। कार और बाइक से आने वाले भक्तों को आश्रम के पहले बने पार्किंग में खड़ा कर आगे जाने की अनुमति दी जा रही थी। गुरु दर्शन करने वालों की संख्या दिन चढने के साथ ही बढ़ती जा रही हैं।  स्वामी अड़गड़ानंद महराज के भक्त अखिल भारत वर्ष में है भक्तों का ऐसा मानना है कि पृथ्वी पर स्वामी जी भगवान के रूप में अवतरित है। स्वामी अड़गड़ा नंद जी महाराज से मिलने के लिए प्रधानमंत्री कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री मंत्री सहित तमाम वीआईपी साधारण तरीके से मिलने आते रहते है। स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम विस्तृत है यहां हेलीपैड भी बनाया गया है। वीआईपी हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पर उतरते हैं और गुरु का दर्शन करते समय गांधी का आश्रम चुनार से राजगढ़ के बीच घने जंगलों में स्थित है। यहां का दृश्य अति मनमोहक और अलौकिक है इतने घने जंगलों के बीच आश्रम होने के बावजूद संपूर्ण भारत से भक्त अपने गुरु का दर्शन करने लाखों की संख्या में प्रत्येक गुरु पूर्णिमा पर आते है।

Also Read

भारी बारिश से ओबरा पावर प्लांट की 5 यूनिटें ठप

18 Sep 2024 07:24 PM

सोनभद्र यूपी में बिजली संकट की आशंका : भारी बारिश से ओबरा पावर प्लांट की 5 यूनिटें ठप

लगातार हो रही बारिश के कारण सोनभद्र स्थित ओबरा बिजली का एक प्लांट से बिजली उत्पादन ठप हो गया है. जिससे बिजली संकट पैदा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कोयले भीगने के कारण प्लांट बंद हुआ है।  और पढ़ें