Mirzapur News : मिर्जापुर के अध्यापक रविकांत द्विवेदी को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

मिर्जापुर के अध्यापक रविकांत द्विवेदी को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
UPT | अध्यापक रविकांत द्विवेदी बच्चों के साथ।

Aug 30, 2024 02:57

जिले के पहाड़ी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भगेसर के अध्यापक रविकांत द्विवेदी का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। गणित का बगीचा और...

Aug 30, 2024 02:57

Mirzapur News : जिले के पहाड़ी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भगेसर के अध्यापक रविकांत द्विवेदी का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। गणित का बगीचा और क्लास को स्मार्ट स्वरूप देने वाले अध्यापक को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विज्ञान भवन में शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।



देश के 50 शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश से महज दो शिक्षकों का चयन हुआ है। मिर्जापुर जिले से रविकांत द्विवेदी का चयन हुआ है। रविकांत पहाड़ी ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय भगेसर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें 2021 में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन होने से बेहद खुश हैं। बताया कि किसान का बेटा होने के कारण बच्चों को लगन से पढ़ाने की ललक थी। 15 वर्षों की सेवा में यह अभियान जारी है। 

15 अक्टूबर 2016 को प्रमोशन पाकर प्रधानाध्यापक बने
शिक्षक रविकांत द्विवेदी गंगा नदी के किनारे बसे धर्मदेवा गांव के निवासी हैं। 4 जुलाई 2009 में प्राथमिक विद्यालय भगेसर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। 15 अक्टूबर 2016 को प्रमोशन पाकर प्रधानाध्यापक बने। शिक्षक रविकांत द्विवेदी ने शिक्षकों की कमी, नामांकन, छात्रों का काम और अन्य कमियों को बड़ी मेहनत कर दूर किया। विद्यालय में जनपद के प्रथम स्मार्ट क्लास की स्थापना की। गणित का बगीचा और लाइब्रेरी स्थापित किया।

बच्चों का नामांकन संख्या 95 से 188 पहुंचाया
जिसमें करीब 4000 किताबें हैं। विद्यालय में बच्चों का नामांकन संख्या 95 से 188 पहुंचाया। छात्रों की उपस्थिति भी 90 प्रतिशत के ऊपर पहुंचा दी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वर्ष 2019 में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय चुना गया था। 2022 में आईसीटी पुरस्कार, आदर्श पाठ योजना पुरस्कार, नवविचारोत्स्व पुरस्कार, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक चुनने के साथ ही वर्ष 2021 में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। शिक्षक रविकांत द्विवेदी ने शिक्षा के साथ ही बच्चों के खेलकूद की भी व्यवस्था किया। 

Also Read

ससुर ने 20 लाख रुपये देकर कराई थी हत्या, बेटी के प्रेम विवाह से था नाखुश

16 Sep 2024 08:26 PM

सोनभद्र युवक की हत्या का खुलासा: ससुर ने 20 लाख रुपये देकर कराई थी हत्या, बेटी के प्रेम विवाह से था नाखुश

सोनभद्र पुलिस ने 10 सितंबर को हुई एक युवक की हत्या का खुलासा किया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि युवक की हत्या उसके ससुर ने ही 20 लाख की सुपारी देकर कराई थी, जो उनकी लव मैरिज से खुश नहीं था। और पढ़ें