Mirzapur News : पुलिस ने पंचायत मित्र हत्याकांड का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

पुलिस ने पंचायत मित्र हत्याकांड का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार
UPT | पुलिस ने पांच आरोपी को किया गिरफ्तार

Jun 14, 2024 20:20

कोठी के ग्राम प्रधान ने अपने भाई और चार साला के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या का सौदा 1.5 लाख में तय हुआ था। हत्या को हादसा दिखाने के लिए एक एसयूवी...

Jun 14, 2024 20:20

Mirzapur News : जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पतलुकी सड़क हादसे में पंचायत मित्र राजीव मौर्या हत्याकांड का एसपी नक्सल ओ. पी. सिंह ने खुलासा किया। पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि कोठी के ग्राम प्रधान ने अपने भाई और चार साला के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या का सौदा 1.5 लाख में तय हुआ था। हत्या को हादसा दिखाने के लिए एक एसयूवी और एक पिकअप का प्रयोग किया गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर ग्राम प्रधान समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया हैं, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

 हत्या करने की बनाई योजना
मृतक राजीव कुमार मौर्या ग्राम कोठी में पंचायत मित्र के रूप में कार्यरत थे। जहां राजीव ग्राम प्रधान रामनरेश मौर्या के मनरेगा योजना में किये जा रहे अनैतिक कार्यों में विरोध एवं हस्तक्षेप किया जाता था। पूर्व में ग्राम प्रधान रामनरेश व राजीव कुमार मौर्या के बीच वाद-विवाद, गाली- गलीज के साथ ही मारपीट भी हुआ था। ग्राम सभा से अवैध कमाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर ग्राम प्रधान रामनरेश ने अपने सालो के साथ मिलकर राजीव की चार पहिया वाहन से दुर्घटना कर हत्या करने की योजना बनाई। जनवरी से ही इस पर काम शुरू हो गया। पिकअप की गति कम होने के चलते तीन बार प्रयास विफल रहा। लिहाजा तेज गति वाले एस यू वी वाहन को भी शामिल किया गया। 5 जून को एस यू वी गाड़ी से धक्का मारा गया और पिकअप से राजीव को रौंदा गया। लिहाजा मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सबक सिखाने को ठान लिया था
इस मामले में मृतक के भाई संजय कुमार मौर्या ने भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी समेत चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। वहीं ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के विकास कार्यों में राजीव मौर्या पैसे की डिमांड करते थे। जिसे लेकर उन्होंने मुझे ब्लॉक पर पटक कर मारा था। इसके बाद से ही मैंने सबक सिखाने को ठान लिया था। इस कांड को अंजाम दिया गया। 

Also Read

नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

4 Jul 2024 06:43 PM

सोनभद्र Sonbhadra News : ​​​​​​​ नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

नगर पालिका परिषद रावर्रटसगंज में नाली निर्माण तथा आरसीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। हो रहे निर्माण कार्यों के क्रम में वार्ड नंबर- 19 ब्रम्हनगर के गली नंबर एक में भी नाली व सीसी रोड... और पढ़ें