राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि विश्व पटल पर जिस तरह से भारत का मान बढ़ा है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। इसी प्रकार देश सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ता रहा तो...
Mirzapur News : विंध्याचल धाम पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, कहा- जिस तरह से भारत का मान बढ़ा...
![विंध्याचल धाम पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, कहा- जिस तरह से भारत का मान बढ़ा...](https://image.uttarpradeshtimes.com/untitled-design-1-87340.jpg)
Apr 11, 2024 01:22
Apr 11, 2024 01:22
- विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा भारत : कलराज मिश्र
- लोग स्वास्थ्य की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े : कलराज मिश्र
आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है : राज्यपाल
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि विश्व पटल पर जिस तरह से भारत का मान बढ़ा है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। इसी प्रकार देश सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ता रहा तो विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा। उन्होंने कहा कि घुटने का ऑपरेशन होने से लगा कि नहीं पहुंच पाऊंगा। लेकिन मां की कृपा हुई और क्रम बना रहा। राज्यपाल ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि वैसे तो वह हर नवरात्रि में माता के दरबार में आते हैं। यहां आने के बाद अपने आप को पूर्ण रूप से स्वस्थ महसूस करता हूं यह मां की कृपा है। उन्होंने प्रार्थना किया के लोग स्वास्थ्य की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। इसके आगे उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ कुछ लोग अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। माता रानी उनको सद्बुद्धि प्रदान करें। उनके मन में सद्भावना का विकास हो।
एडीएम ने अंगवस्त्र प्रदान करके किया स्वागत
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र विकास के पथ पर बढ़ रहा है। आज भारत विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है। इसी दिशा में आगे बढ़ता रहा तो विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा। माता विंध्यवासिनी के धाम में पहुंचे कलराज मिश्र का स्वागत अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने अंगवस्त्र प्रदान करके किया। उन्होंने माता विंध्यवासिनी की तस्वीर भेंट की।
Also Read
![हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान](https://image.uttarpradeshtimes.com/news-2024-07-08t011021174-56891.jpg)
7 Jul 2024 11:31 PM
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा गांव में रविवार की देर- शाम को एक चाचा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने भतीजे को कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद चाचा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया और पढ़ें