Mirzapur News : इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी का विरोध

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी का विरोध
UPT | इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी का विरोध

Jul 30, 2024 18:24

इण्डिया गठबंधन के बैनर तले सपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने जिला कलेक्ट्रेट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी व उनके गिरते हुये स्वास्थ्य को लेकर विरोध प्रदर्शन...

Jul 30, 2024 18:24

Mirzapur News : इण्डिया गठबंधन के बैनर तले सपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने जिला कलेक्ट्रेट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी व उनके गिरते हुये स्वास्थ्य को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा केजरीवाल को जल्द से जल्द रिहा नहीं किया गया तो इण्डिया गठबंधन के कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होंगे।

केजरीवाल की जल्द से जल्द रिहाई करें
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार अरविन्द केजरीवाल की जल्द से जल्द रिहाई करें अन्यथा इसका परिणाम अत्यन्त भयंकर होगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनविरोधी है। जनता से किये गये वादे चुनावी वादे होते है जो चुनाव बाद भाजपा भूल जाती है और आम जनमानस के भावनाओं से खिलवाड़ करती है। 

ये लोग रहे मौजूद
पूर्व सांसद डॉ. रमेश चन्द्र बिन्द ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर जेल में डाला गया है। आने वाले चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाकर सत्ता से हटाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।  इस मौके पर आप पार्टी के जिलाध्यक्ष बबऊ सिंह, मुन्नी यादव, झल्लू यादव, रोहित शुक्ला ‘‘लल्लू‘‘, दामोदर मौर्या, अमिताभ पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, राजन पाठक, बब्बू चमार, मेवालाल प्रजापति, परवीन बानो, अरशद, राजधर दूबे, दीना प्रजापति, राकेश यादव, मनोज चौहान, रामजी चौहान समेत सैकड़ो इण्डिया गठबंधन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Read

गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:44 PM

मिर्जापुर मिर्जापुर के गांवों के डूबने का खतरा : गंगा के कटान से डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

मिर्जापुर के बिजर कला गांव की ग्रामीण महिलाओं ने गंगा नदी के कटान से प्रभावित अपने आशियानों को बचाने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से गुहार लगाई और पढ़ें