Mirzapur News : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया माता विंध्यवासिनी के दर्शन

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया माता विंध्यवासिनी के दर्शन
UPT | मोहन भागवत को रक्षा सूत्र बांधते हुए

Jul 02, 2024 20:35

कड़ी सुरक्षा के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को विंध्याचल मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किए। दर्शन के दौरान मंदिर को पूरी तरह खाली करा दिया गया था...

Jul 02, 2024 20:35

Mirzapur News : कड़ी सुरक्षा के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को विंध्याचल मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किए। दर्शन के दौरान मंदिर को पूरी तरह खाली करा दिया गया था। खासकर मंदिर में दर्शन करते समय मीडिया को कवरेज से दूर रखा गया। मोहन भागवत ने माता के दरबार में विधि विधान से पूजा अर्चन की। वहीं इस दौरान मंदिर के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। 

दर्शन करने के बाद बनारस के लिए रवाना
इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा पंडा ने दर्शन पूजन कराया। रत्नाकर मिश्र ने मोहन भागवत को माता की चुनरी प्रसाद भेट किया और रक्षा सूत्र बांधा। मोहन भागवत माता विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद बनारस के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मंदिर परिसर के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मीडिया कर्मियों को भी वहां से दूर रखा गया। 

सोमवार को हंस देवरहवा बाबा आश्रम में किया था रात्रि विश्राम
सोमवार देर शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत विंध्याचल के हंस देवरहवा बाबा आश्रम में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने अखंड भारत सिद्धि के लिए विशेष पूजन किया था। रात्रि में विश्राम करने के बाद मंगलवार सुबह आरएसएस कार्यकर्ताओं से वार्ता करने के बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। वहां पर भी सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने कड़े इंतजाम किए थे। 

Also Read

नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

4 Jul 2024 06:43 PM

सोनभद्र Sonbhadra News : ​​​​​​​ नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

नगर पालिका परिषद रावर्रटसगंज में नाली निर्माण तथा आरसीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। हो रहे निर्माण कार्यों के क्रम में वार्ड नंबर- 19 ब्रम्हनगर के गली नंबर एक में भी नाली व सीसी रोड... और पढ़ें