पुलिस कांस्टेबल के साथ भागी पत्नी : करोड़ों के जेवर और नकदी भी ले गई, भाजपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप

करोड़ों के जेवर और नकदी भी ले गई, भाजपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप
UPT | यह मेटा एआई द्वारा जनरेट की गई सांकेतिक तस्वीर है

Sep 24, 2024 19:18

उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर में एक भाजपा नेता ने पुलिस कांस्टेबल को पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। आरोपी कांस्टेबल नेता के घर में ही किराए पर रहता था।

Sep 24, 2024 19:18

Short Highlights
  • पुलिस कांस्टेबल के साथ भागी पत्नी
  • करोड़ों के जेवर और नकदी भी ले गई
  • दोनों की उम्र में काफी फर्क
Sant Ravidas Nagar News : उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर में एक भाजपा नेता ने पुलिस कांस्टेबल को पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। आरोपी कांस्टेबल नेता के घर में ही किराए पर रहता था। भाजपा नेता ने कहा उसकी पत्नी घर में रखे करोड़ों रुपये के जेवरात और लाखों की नगदी भी साथ लेकर भागी है। वहीं बताया जा रहा है कि महिला खुद भी भाजपा में है और चेयरमैन का चुनाव लड़ चुकी है।

जानिए क्या है पूरा मामला
ये पूरा मामला गोपीगंज नगर का है। यहां के भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लगभग एक साल पहले गोंडा का सिपाही विनय तिवारी उनके घर में किराए के मकान में रहता था। कुछ समय बाद सिपाही का उनकी पत्नी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब तक उन्हें पता चलता, काफी देर हो चुकी थी। सिपाही ने उनकी पत्नी की कुछ गलत तस्वीरें खींच ली थीं और ब्लैकमेल करने लगा था।

घर से निकालने पर हुई रंजिश
भाजपा नेता ने बताया कि उन्होंने अपने घर से सिपाही को निकाल दिया और पत्नी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कुछ सुधार नहीं हुआ। सिपाही को घर से निकालने के बाद वह रंजिश रखने लगा और 28 अगस्त को पत्नी को बहकाकर अपने साथ ले गया। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। उन्होंने बताया कि उन्होंने सिपाही को कई बार घर में गलत काम करते हुए पकड़ा था।

दोनों की उम्र में काफी फर्क
भाजपा नेता ने बताया कि उनकी पत्नी और आरोपी कांस्टेबल की उम्र में काफी फर्क है। पत्नी की उम्र 45 साल है और कांस्टेबल की उम्र 30 साल है। दोनों का कोई मेल नहीं है। नेता ने आरोप लगाया कि सिपाही केवल पैसों के लालच में उनकी पत्नी को लेकर भागा और मकसद पूरा हो जाने पर वह हत्या भी करवा सकता है। जानकारी के मुताबिक पत्नी घर से करीब दो करोड़ रुपये के जेवर और 4 लाख रुपये की नकद लेकर चली गई है। वह साथ में अपने 7 साल के बेटे को लेकर भी गई है।

Also Read

एनटीपीसी रिहंद बीजपुर के पावर प्लांट के आवासीय परिसर में टहलता दिखा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

24 Sep 2024 07:28 PM

सोनभद्र Sonbhadra News : एनटीपीसी रिहंद बीजपुर के पावर प्लांट के आवासीय परिसर में टहलता दिखा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

बीजपुर एनटीपीसी रिहंद परियोजना परिसर में मंगलवार को एक सात फीट लंबा मगरमच्छ दिखने से प्लांट में हड़कंप मच गया। सूचना पर... और पढ़ें