advertisements
advertisements

Sonbhadra News : दिशिता महिला मण्डल रेनूसागर द्वारा 125  छात्र-छात्राओं को दी गई स्कूल ड्रेस

दिशिता महिला मण्डल रेनूसागर द्वारा 125  छात्र-छात्राओं को दी गई स्कूल ड्रेस
UPT | स्कूल ड्रेस वितरित करते हुए

May 06, 2024 19:14

दिशिता महिला मंडल अपने उद्देश्य सेवा, शिक्षा, विकास को क्रियान्वित करने में सदैव प्रयासरत्न रहता है। इसी क्रम में सोमवार को...

May 06, 2024 19:14

Sonbhadra News (Gyan Prakash Chaturvedi) : दिशिता महिला मंडल अपने उद्देश्य सेवा, शिक्षा, विकास को क्रियान्वित करने में सदैव प्रयासरत्न रहता है। इसी क्रम में सोमवार को दिशिता महिला मण्डल रेनूसागर द्वारा प्राइमरी स्कूल, रेनूसागर में 125  छात्र-छात्राओं को सदनवार स्कूल यूनीफार्म का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा इन्दू सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद अन्य सदस्याओं द्वारा स्कूल यूनीफार्म का वितरण किया। इस दौरान स्कूल ड्रेस पाकर बच्चे फूले नही समा रहे थे। 

शिक्षा से लोगों का सर्वांगीण विकास होता है
दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा ने समाज के प्रत्येक  बच्चे को शिक्षित करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा को न सिर्फ देश के विकास, बल्कि लोगो के आर्थिक विकास के लिए भी जरूरी बताया। शिक्षा से लोगों का सर्वांगीण विकास होता है और समाज में ब्याप्त कुरीतियों को भी समाप्त करने में मदद मिलती है। कहा कि दिशिता महिला मण्डल का यह प्रयास  है कि अधिक से अधिक ग्रामीण एवं जरुरतमंद लोगो तक मदद पहुंचे। कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं आयोजित होती रहेगी। इस दौरान उन्होने समाज के हर वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया।

यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्षा इंदू सिंह के साथ विभा विक्रम सिंह, कविता श्रीमाली, तूलिका श्रीवास्तव तथा महिला मंडल की अन्य सदस्य बहनें उपस्थित रहीं । अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ पूनम वार्ष्णेय ने दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा एवं अन्य सदस्याओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सक्रिय योगदान दिया।

Also Read

इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे छोटे लाल खरवार, कहा- सत्ता में आने के बाद बालू का दाम चौगुना कर दिया

19 May 2024 11:18 PM

सोनभद्र Sonbhadra News : इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे छोटे लाल खरवार, कहा- सत्ता में आने के बाद बालू का दाम चौगुना कर दिया

पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने सत्ता पक्ष पर हमलावर होते हुए बोले कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बेतहासा बढ़ी है, भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद गिट्टी, बालू सस्ता होगा... और पढ़ें