Sonbhadra News : भाकपा नेता ने कहा- हाथरस की घटना प्रशासन की असफलता का सबूत...

भाकपा नेता ने कहा- हाथरस की घटना प्रशासन की असफलता का सबूत...
UPT | भाकपा नेता आरके शर्मा।

Jul 03, 2024 23:49

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व सोनभद्र के जिला सचिव कामरेड आरके शर्मा ने जनपद हाथरस के सिकन्दराराऊ क्षेत्र में भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ में सौ से अधिक लोगों...

Jul 03, 2024 23:49

Sonbhadra News : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व सोनभद्र के जिला सचिव कामरेड आरके शर्मा ने जनपद हाथरस के सिकन्दराराऊ क्षेत्र में भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ में सौ से अधिक लोगों की मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे अधिक हैं। मृतकों और घायलों की संख्या का सही अनुमान लगाना कठिन है। 

अस्पतालों में हाहाकार मचा है
कामरेड आरके शर्मा ने कहा कि सिकंद्राराऊ क्षेत्र के इस घटनास्थल पर हाथरस एवं एटा के जिला अस्पताल और अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में हाहाकार मचा है। अखबार की खबरें बता रहीं हैं कि अस्पतालों में सुविधाओं का अभाव है और आक्सीजन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है। यह चिंताजनक है। यह दुखद घटना उत्तर प्रदेश शासन की अदूरदर्शिता और प्रशासन की असफलता को दर्शाती है। जबकि इस तरह के आयोजन की अनुमति और उसकी सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। कार्यक्रम के आयोजकों और प्रशासन के जिम्मेदार लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

हाईकोर्ट के जज से जांच की मांग
उन्होंने कहा कि भाकपा उच्च न्यायालय के न्यायधीश से जांच की मांग करती है। मृतक और घायल गरीब तबके के लोग हैं। इसलिए मृतकों के परिवारों को उचित धनराशि और घायलों के सम्पूर्ण इलाज सरकार करे। हर मृतक का शव परिजनों को मिले, इसकी गारंटी की जाय। हाथरस में इधर उधर भटक रहे सत्संगियों को उनके घर तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था किया जाय।

Also Read

हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

7 Jul 2024 11:31 PM

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज में चाचा ने भतीजे को मारी गोली : हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा गांव में रविवार की देर- शाम को एक चाचा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने भतीजे को कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद चाचा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया और पढ़ें