advertisements
advertisements

सोनभद्र न्यूज : श्रीराम कथा में उमड़े श्रद्धालु, हनुमान जी की 111 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित

श्रीराम कथा में उमड़े श्रद्धालु, हनुमान जी की 111 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित
UPT | श्रीराम कथा में भाग लेते श्रद्धालु

May 09, 2024 17:56

जनपद की सदर तहसील क्षेत्र के कर्मा ब्लाक स्थित भरुहा बागेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर बीती 1 मई से चल रही संगीत में नवदुषी श्री राम कथा...

May 09, 2024 17:56

Sonbhadra News (Gyan Prakash Chaturvedi) : जनपद की सदर तहसील क्षेत्र के कर्मा ब्लाक स्थित भरुहा बागेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर बीती 1 मई से चल रही संगीत में नवदुषी श्री राम कथा एवं यज्ञ गुरूवार तक चला। इसके बाद अब शुक्रवार को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गुरूवार को कथा में पहुंचे भक्त भजनों पर जमकर झूमे।

हनुमान जी महाराज की 111 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित 
अरुण तिवारी और अनिल तिवारी ने बताया कि ऐतिहासिक सिद्ध पीठ में प्रथम श्री हनुमान जी महाराज की 111 फीट ऊंची प्रतिमा और संपूर्ण भारतवर्ष के तीसरे श्री परदेश्वर महादेव जी का मंदिर निर्माण कार्य यहां की पावन धरा पर शुरू किया गया है। जिसमें भिक्षा यात्रा जारी है। प्रभु के निर्माण कार्य में हमेशा गति बनी रहे, इसके लिए प्रभु के निर्माण स्थल पर श्री राम कथा का आयोजन किया गया। श्रीराम कथा बीती 1 मई से 9 मई तक चला। इसके बाद शुक्रवार को विशाल भंडारा कर प्रसाद वितरण कराया जाएगा। 

शुक्रवार को होगा भंडारे का आयोजन
आयोजक ने बताया कि कथा वाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज द्वारा सुबह शाम लोगों के बीच संगीत मय नव दिवसीय श्री राम कथा एवं यज्ञ कथा संपन्न कराया गया। कथा सुनने के लिए आए भक्त भक्तिमय होकर भजनों पर जमकर झूमे। इस दौरान मौजूद अरूण तिवारी ,अनिल तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी ,आनन्द तिवारी, डी एन तिवारी  कौशलेंद्र तिवारी, संजय श्रीवास्तव एवम् समस्त सदस्यगण मौजूद रहे।

Also Read

फौजदारी न्यायालय में गर्मी के दिनों में वकीलों को मिले एक हफ्ते की छुट्टी

20 May 2024 09:17 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : फौजदारी न्यायालय में गर्मी के दिनों में वकीलों को मिले एक हफ्ते की छुट्टी

फौजदारी न्यायालय खुले होने की वजह से फ़ौजदारी के अधिवक्तागण को छुट्टी नहीं मिल पाती ऐसे में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष… और पढ़ें