Sonbhadra News : भिखारी बाबा आश्रम के शिव मंदिर में 29वें दिन भी किया गया रुद्राभिषेक

भिखारी बाबा आश्रम के शिव मंदिर में 29वें दिन भी किया गया रुद्राभिषेक
UPT | पूजा-अर्चना करते हुए

Aug 20, 2024 00:35

रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में श्रावण मास में लगातार उन्नतीसवें दिन सोमवार को भी रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर...

Aug 20, 2024 00:35

Sonbhadra News : रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में श्रावण मास में लगातार उन्नतीसवें दिन सोमवार को भी रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यह रुद्राभिषेक कार्यक्रम समूचे सावन माह तक चला। इसके अलावा प्रतिदिन भिखारी बाबा द्वारा शिवपुराण कथा सुनाई गई।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ रुद्राभिषेक 
सावन माह में लगातार उन्नतीसवें दिन सोमवार को रेवती तिवारी, प्रियंका उमर वैश्य, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की विमला देवी, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, शैलेश श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, प्रियांशी केशरी, आकृति केशरी, रवि शंकर उमर बैश्य, सुनीता उमर बैश्य, कुमारी निधि, इन्द्रपति, मोहन पांडेय, मुन्ना बाबा को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक पूजन कराया। 

प्रतिदिन शिवपुराण कथा का भी हुआ आयोजन
भिक्षुक रमाशंकर गिरी उर्फ भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया गया। इसके अलावा उनके द्वारा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण कराई गई। कालो देवी, हीरा,सुखराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज, मुन्ना महाराज,  लाला महाराज समेत तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन की। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Also Read

सीएम योगी के दरबार तक पहुंचा मामला, पुलिस में हड़कंप

23 Oct 2024 06:17 PM

मिर्जापुर भदोही प्रिंसिपल हत्याकांड : सीएम योगी के दरबार तक पहुंचा मामला, पुलिस में हड़कंप

भदोही में प्रिंसिपल योगेन्द्र बहादुर सिंह की हत्या के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। पुलिस अब तक अपराधियों को पकड़ने में असफल रही है... और पढ़ें