Sonbhadra News : राजेश देव अध्यक्ष और फैजान अंसारी बने महामंत्री, जानिये पूरी डिटेल

राजेश देव अध्यक्ष और फैजान अंसारी बने महामंत्री, जानिये पूरी डिटेल
UPT | फैजान अंसारी बने महामंत्री।

Jul 01, 2024 23:34

सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारणी सत्र 2024-2026 का चुनाव बभनौली स्थित एक मांगलिक भवन में सोमवार को एल्डर कमेटी की देख रेख में संपन्न हुआ। जिसमें राजेश देव पांडेय को अध्यक्ष...

Jul 01, 2024 23:34

Short Highlights
  • दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन सोनभद्र सत्र 2024-2026 का चुनाव संपन्न
  • रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत बभनौली स्थित एक मांगलिक भवन में हुआ कार्यक्रम

Sonbhadra News : सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारणी सत्र 2024-2026 का चुनाव बभनौली स्थित एक मांगलिक भवन में सोमवार को एल्डर कमेटी की देख रेख में संपन्न हुआ। जिसमें राजेश देव पांडेय को अध्यक्ष और फैजान अंसारी को महामंत्री चुना गया। 

सर्व सम्मति से इन सभी को चुना गया
इसके अलावा उपाध्यक्ष सुरेंद्र केशरी, कोषाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, सहसचिव प्रदीप धर दिवेदी,संगठन सचिव  विमल कुमार तिवारी, लेखा परीक्षक पंकज शेखर एवं प्रवक्ता राकेश पति त्रिपाठी को सर्व सम्मति से चुना गया। कार्यकारणी पद पर जगदीश्वर जायसवाल, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राकेश शरण मिश्र, मिथिलेश कुमार सिंह, उमापति पांडेय, पवन कुमार शर्मा,श्री प्रकाश यादव, जनार्दन पांडेय एवं राकेश कुमार श्रीवास्तव का चुनाव किया गया। 

पीएन सोनी ने सभी पदों पर चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा की
चुनाव की समस्त कार्यवाही एल्डर कमेटी चेयरमैन पीएन सोनी  एवम एल्डर कमेटी सद्स्य अशोक कुमार श्रीवास्तव, राकेश शरण मिश्र और कृष्ण कांत तिवारी की निगरानी में कराई गई। एल्डर कमेटी चेयरमैन पीएन सोनी ने सभी पदों पर चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसका करतल ध्वनि से उपस्थित बार के सदस्य अधिवक्ताओं ने समर्थन किया। बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश देव पांडेय ने कहा कि मैं बार और बेंच की मर्यादा कायम करते हुए सदैव बार हित में कार्य करूंगा। नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवम कार्यकारणी सदस्यों को एल्डर कमेटी सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Also Read

हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

7 Jul 2024 11:31 PM

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज में चाचा ने भतीजे को मारी गोली : हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा गांव में रविवार की देर- शाम को एक चाचा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने भतीजे को कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद चाचा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया और पढ़ें