विधानसभा उपचुनाव : दुद्धी में सपा के विजय सिंह गोड़ जीते, बीजेपी को मिली मात

दुद्धी में सपा के विजय सिंह गोड़ जीते, बीजेपी को मिली मात
फ़ाइल फोटो | विजय सिंह गोड़

Jun 05, 2024 09:59

दुद्धी विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में सपा के विजय सिंह गोड़ ने 3208 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोड़ को पराजित किया। सपा प्रत्याशी विजय सिंह गोड़ को 82,787 व भाजपा...

Jun 05, 2024 09:59

Sonbhadra News : दुद्धी विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में सपा के विजय सिंह गोड़ ने 3208 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोड़ को पराजित किया। सपा प्रत्याशी विजय सिंह गोड़ को 82,787 व भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोड़ को 79,579 मत हासिल हुए। बसपा के प्रत्याशी रवि सिंह को 22,395 मत मिले। वहीं, दुद्धी विधानसभा के उपचुनाव में सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर थी। इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी विजय सिंह गोड़ के जीत को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा ।

किशोरी से दुष्कर्म में जेल गए भाजपा विधायक
भाजपा से विधायक राम दुलार गोंड को एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 25 वर्ष की सजा हुई थी। उसके बाद उनकी सदस्यता खत्म हो गई थी। भाजपा विधायक के जेल जाने से यह सीट खाली हो गई थी। मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज लोढ़ी के मतगणना स्थल को CCTV से लैस कर दिया गया था।

बेहद सख्त थी सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना स्थल पर आने वाले लोगों के वाहन 200 से 300 मीटर दूर ही खड़े किए जा रहे थे। पुलिस अफसर और जिला निर्वाचन अधिकारी बीच-बीच में निरीक्षण कर रहे थे। राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज लोढ़ी मतगणना स्थल पर पैरामिलिट्री फोर्स, PAC के जवान और सिविल पुलिस मुस्तैद रही।

Also Read

नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

4 Jul 2024 06:43 PM

सोनभद्र Sonbhadra News : ​​​​​​​ नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

नगर पालिका परिषद रावर्रटसगंज में नाली निर्माण तथा आरसीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। हो रहे निर्माण कार्यों के क्रम में वार्ड नंबर- 19 ब्रम्हनगर के गली नंबर एक में भी नाली व सीसी रोड... और पढ़ें