World Day Against Child Labour : विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर चलाया गया अभियान, पांच बच्चों को कराया मुक्त

विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर चलाया गया अभियान, पांच बच्चों को कराया मुक्त
UPT | जांच करती टीम

Jun 12, 2024 23:59

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में थाना पन्नूगंज अन्तर्गत कस्बा रामगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर बालश्रम उन्मूलन अभियान के तहत पांच बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए...

Jun 12, 2024 23:59

Sonbhadra News : राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में थाना पन्नूगंज अन्तर्गत कस्बा रामगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर बालश्रम उन्मूलन अभियान के तहत पांच बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओ पर विधिक कार्रवाई की गयी। रॉबर्ट्सगंज श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर साल 12 जून को विश्व बालश्रम निषेध दिवस के रूप मे मनाया जाता है। 

अभियान चलाकर पांच बच्चों को बालश्रम से कराया मुक्त
श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि विश्व बालश्रम निषेध दिवस के मौके पर जनपद सोनभद्र में प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने अभियान चलाकर बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए साथ ही “चलो अपनी प्रतिबद्धताओं पर काम करें, बाल श्रम को खत्म करें” थीम पर विशेष अभियान चलाया गया । जिला बाल संरक्षण इकाई से ओआर डब्ल्यू शेषमणि दुबे ने बताया कि बालश्रम से मुक्त कराये गये पांच बच्चों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना स्पान्सरशिप से लाभान्वित कराते हुए उनके शिक्षा और संरक्षण के लिए चार हजार रूपये दिये जायेगे।

बच्चों को भी किया जायेगा जागरूक
बालश्रम रोकथाम के लिए विशेष अभियान पूरे जून माह चलाया जायेगा। मानव तस्करी रोधी इकाई एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव ने बताया कि विश्वभर में हर साल 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। जिसका मकसद है कि बच्चों को मजदूरी से हटाकर शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। इसके पीछे गरीबी सबसे बड़ी वजह है, जिसके चलते बच्चों को कम उम्र में ही काम में लगाया जाता है। जो कि उनके विकास में सबसे बड़ी बाधा डालता है। जिसे खत्म करने के उद्देश्य से चिन्हित बच्चों को योजनाओं से लाभान्वित कराया जायेगा।

यह लोग रहे मौजूद
टीम मे मौकै पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी रॉबर्ट्सगंज शिवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओआर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्डहेल्पलाइन यूनिट से नीलू यादव प्रोजेक्ट को-आर्डीनेटर, मानव तस्करी रोधी इकाई एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, प्रधान आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी अमन द्विवेदी, प्रधान आरक्षी मंजीत कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे।

Also Read

नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

4 Jul 2024 06:43 PM

सोनभद्र Sonbhadra News : ​​​​​​​ नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

नगर पालिका परिषद रावर्रटसगंज में नाली निर्माण तथा आरसीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। हो रहे निर्माण कार्यों के क्रम में वार्ड नंबर- 19 ब्रम्हनगर के गली नंबर एक में भी नाली व सीसी रोड... और पढ़ें