Sonbhadra News : परासपानी के जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस 

परासपानी के जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस 
UPT | परासपानी के जंगल में पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव।

Sep 28, 2024 11:15

चोपन थाना क्षेत्र के कोटा टोला के परासपानी जंगल में शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जंगल से गुज़र रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव...

Sep 28, 2024 11:15

Sonbhadra News : चोपन थाना क्षेत्र के कोटा टोला के परासपानी जंगल में शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जंगल से गुज़र रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव के पहचान की कोशिश कर रही है। 

जानिये पूरा मामला
क्षेत्राधिकारी चारु द्विवेदी ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के कोटा टोला के परासपानी में बीती रात एक युवक के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर जाकर देखने से पता चला कि एक अज्ञात युवक ने तेंदू के पेड़ से गमछे और लुंगी की सहायता से फंदा लगाया है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Also Read

किरणपाल कश्यप बोले-भाजपा की सरकार में किसान, छात्र, नौजवान, अध्यापक, व्यापारी सभी परेशान

28 Sep 2024 07:17 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : किरणपाल कश्यप बोले-भाजपा की सरकार में किसान, छात्र, नौजवान, अध्यापक, व्यापारी सभी परेशान

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बेईमानी करके लोकसभा चुनाव जीता है। जनता आने वाले चुनाव में इनको बदलकर ही दम लेगा। कहा कि जो भी समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी होगा उसे जिताने का काम करें। सरकार के दिन लद चुके... और पढ़ें