सोनभद्र जिला न्यायाधीश रविन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया...
Sonbhadra News : आला अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
![आला अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश](https://image.uttarpradeshtimes.com/sa-thumbnail-2024-06-27t175456915-27858.jpg)
Jun 27, 2024 17:59
Jun 27, 2024 17:59
कैदियों से बात कर जानी परेशानी
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला कारागार के बैरकों में बारी-बारी से स्वयं जाकर कैदियों की स्थिति को देखा और वार्ता कर उनके परिवारों को मुलाकात के समय किसी प्रकार की समस्या तो नही होती, इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर कैदियों द्वारा बताया गया कि यहां इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। इस दौरान कारागार में बने अस्पताल बैरक को भी देखा। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक उपस्थित मिले, जिस पर चिकित्सकों से कैदियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी दी। उन्होने रोजाना बैरक अस्पताल में चिकित्सकों के आने-जाने की स्थिति का जायजा लिया।
जेल में किचन का किया निरीक्षण
इसी प्रकार कैदियों को दिये जाने वाले भोजन बनाए जाने वाले किचन का निरीक्षण किया गया। जहां कैदियों के लिए बनाई जा रही रोटी, सब्जी, चावल व दाल की गुणवत्ता को देखा गया। अधिकारियों ने निर्धारित रोस्टर की जानकारी प्राप्त की। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सीजेएम आलोक यादव, जेल अधीक्षक, प्रभारी जेलर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।
Also Read
![आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया माता विंध्यवासिनी के दर्शन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया माता विंध्यवासिनी के दर्शन](https://image.uttarpradeshtimes.com/sa-thumbnail-2024-07-02t191650164-84594.jpg)
2 Jul 2024 06:48 PM
कड़ी सुरक्षा के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को विंध्याचल मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किए। दर्शन के दौरान मंदिर को पूरी तरह खाली करा दिया गया था... और पढ़ें