Sonbhadra News : कुएं में गिरने से गर्भवती की मौत, छह माह पहले हुआ था प्रेम विवाह

कुएं में गिरने से गर्भवती की मौत, छह माह पहले हुआ था प्रेम विवाह
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Sep 12, 2024 14:14

सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र में एक दुखद घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। शिवद्वार गांव के सिगरा टोला में एक 19 वर्षीय गर्भवती महिला की कुएं में गिरने से मृत्यु हो गई।

Sep 12, 2024 14:14

Sonbhadra News : घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव के सिगरा टोला में कुएं में गिरकर एक महिला की मौत हो गई। 19 वर्षीय आशा पाल पत्नी रवि गुरुवार की सुबह कुएं पर गई थी। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। परिजनों ने उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार विदित तिवारी भी पहुंच गए। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई।
 
खाना बनाने के लिए पानी लेने गई थी
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह आशा खाना बनाने के लिए पानी लेने कुएं पर गई थी। उसे गिरते हुए किसी ने नहीं देखा। लेकिन जैसे ही पानी में गिरने की आवाज सुनाई दी, आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और रस्सियों की मदद से कुएं में उतरकर आशा को बाहर निकाला। बचाव के तुरंत बाद आशा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। नायब तहसीलदार विदित तिवारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। कानूनी प्रक्रिया के तहत, मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। आशा का मायका सिगरा टोला में ही है। उसके पिता कमला पाल व ससुराल व मायके से परिजन अस्पताल पहुंचे। आशा का विवाह छह माह पहले ही रवि पाल के साथ हुआ था। बताया गया कि यह एक प्रेम विवाह था। आशा के चार से पांच महीने की गर्भवती होने की भी जानकारी मिली है। 

Also Read

गंगा के कटान ने डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:44 PM

मिर्जापुर मिर्जापुर के गांवों के डूबने का खतरा : गंगा के कटान ने डर के साए में लोग, महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार

मिर्जापुर के बिजर कला गांव की ग्रामीण महिलाओं ने गंगा नदी के कटान से प्रभावित अपने आशियानों को बचाने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से गुहार लगाई और पढ़ें