Mirzapur News : राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पर लगाए आरोप, जानिए क्या दी चेतवानी

राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पर लगाए आरोप, जानिए क्या दी चेतवानी
UPT | प्रेस वार्ता करते हुए

Jun 24, 2024 01:44

राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने रविवार को प्रेसवार्ता कर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि...

Jun 24, 2024 01:44

Mirzapur News : राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने रविवार को प्रेसवार्ता कर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका अध्यक्ष एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश कर वाहवाही लूट रहे है, जबकि बोर्ड का गठन हुए एक वर्ष से अधिक हो गया है, मगर नगर में समस्याओ का अम्बार लगा हुआ है। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाऐ नही तो नगर की जनता एक बड़ा जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

कई जगह जल भराव से लोग परेशान
मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बीते एक वर्ष में नगर की जनता को कोई राहत नही मिली। टूटी सड़के, गंदगी, बंद नालिया, विभिन्न मार्गो पर बंद स्ट्रीट लाइट नगर पालिका परिषद की व्यवस्था की पोल खोल रही है। जौनपुर तिराहा नटवा इलाके में रेलवे अंडर ब्रिज, दूधनाथ चुंगी अंडर ब्रिज रोड़ और विंध्याचल अनाथ आश्रम के पास जल भराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में वहां से गुजरना लोगो के लिए मुश्किल हो जाता है। विंध्याचल आने वाले भक्तों की राह में जल जमाव मुसीबत खड़ा कर देता है। इसके बाद भी आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
 
जगह-जगह जाम से जूझ रहे लोग
मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि विंध्यधाम में सफाई व्यवस्था भी ठीक तरह से नही हो रही। गंदे पानी से होकर भक्तों को जाना पड़ता है। वह भी तब जब विंध्य कॉरिडोर सज रहा है। नगर के तालाब, पोखरों को संरक्षित रखने के बजाय उन्हें पाटा जा रहा है। बथुआ में पोखरा को पाट कर शौचालय बना दिया गया है। नगर में सौंदर्यीकरण के नाम पर केवल धन की लूट की गई । नगरीय सुविधा के नाम पर अब तक रिक्सा, ई रिक्सा पार्किंग स्थल न होने से लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।

Also Read

किरणपाल कश्यप बोले-भाजपा की सरकार में किसान, छात्र, नौजवान, अध्यापक, व्यापारी सभी परेशान

28 Sep 2024 07:17 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : किरणपाल कश्यप बोले-भाजपा की सरकार में किसान, छात्र, नौजवान, अध्यापक, व्यापारी सभी परेशान

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बेईमानी करके लोकसभा चुनाव जीता है। जनता आने वाले चुनाव में इनको बदलकर ही दम लेगा। कहा कि जो भी समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी होगा उसे जिताने का काम करें। सरकार के दिन लद चुके... और पढ़ें