विंध्याचल धाम के घाट बाढ़ की चपेट में : तीन दिन से गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, नाव संचालन पर लगी रोक

तीन दिन से गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, नाव संचालन पर लगी रोक
UPT | विंध्याचल धाम के प्रमुख घाट जलमग्न।

Aug 31, 2024 16:23

मिर्जापुर में तीन दिनों से गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे विंध्याचल धाम के प्रमुख घाट जलमग्न हो गए हैं। पक्का घाट और दीवान घाट जैसे प्रसिद्ध घाट भी पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं।

Aug 31, 2024 16:23

Mirzapur News : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पिछले तीन दिनों से गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे विंध्याचल धाम के प्रमुख घाट जलमग्न हो गए हैं। पक्का घाट और दीवान घाट जैसे प्रसिद्ध घाट भी पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। इस स्थिति के कारण घाटों पर स्थित बिजली के खंभे और महिलाओं के वस्त्र बदलने के चेंजिंग रूम भी पानी में डूब गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ के कारण विंध्याचल के घाटों पर नाव संचालन को पूरी तरह से रोक दिया गया है। गंगा नदी का पानी अब घाटों से होते हुए आसपास के गांवों के खेतों की ओर बढ़ रहा है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। 

घाटों पर सुरक्षा के लिए बॉस की बल्लियों का अस्थायी इंतजाम 
घाटों पर सुरक्षा के लिए बॉस की बल्लियों का अस्थायी इंतजाम किया गया है ताकि कोई दुर्घटना न हो। घाट पर उपस्थित पंडित ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से गंगा का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है, जिसके चलते घाट डूब गए हैं और वे अपने सामान को ऊंचे स्थानों पर ले जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा आरती का स्थान भी बदलना पड़ा है।

सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 73.55 मीटर रिकॉर्ड किया गया 
 केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 73.55 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से 4.174 मीटर नीचे है। गंगा नदी का जलस्तर प्रति घंटे 1.125 सेंटीमीटर की गति से बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में और भी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 

सरकारी सुविधाओं की कमी के कारण स्थानीय लोगों को स्वयं ही सुरक्षा इंतजाम करने पड़ रहे हैं। बल्ली और अन्य अस्थायी साधनों के सहारे घाटों पर स्नान की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन को चाहिए कि वे जल्द से जल्द उचित कदम उठाएं ताकि इस स्थिति से निपटा जा सके और लोगों को राहत प्रदान की जा सके। 

Also Read

ससुर ने 20 लाख रुपये देकर कराई थी हत्या, बेटी के प्रेम विवाह से था नाखुश

16 Sep 2024 08:26 PM

सोनभद्र युवक की हत्या का खुलासा: ससुर ने 20 लाख रुपये देकर कराई थी हत्या, बेटी के प्रेम विवाह से था नाखुश

सोनभद्र पुलिस ने 10 सितंबर को हुई एक युवक की हत्या का खुलासा किया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि युवक की हत्या उसके ससुर ने ही 20 लाख की सुपारी देकर कराई थी, जो उनकी लव मैरिज से खुश नहीं था। और पढ़ें