Moradabad News : दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jun 13, 2024 01:22

आदर्श नगर बाल्मीकि बस्ती निवासी युवक हर्ष एक बर्थडे पार्टी से अपने दोस्त के साथ लौट रहा था। रास्ते में जोशियाना मोहल्ले में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज कर गोली मार दी।

Jun 13, 2024 01:22

Moradabad News : मुरादाबाद में कटघर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई  है। बताया जा रहा है आदर्श नगर बाल्मीकि बस्ती निवासी युवक हर्ष एक बर्थडे पार्टी से अपने दोस्त के साथ लौट रहा था। रास्ते में जोशियाना मोहल्ले में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज कर गोली मार दी।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, हर्ष पुत्र गुड्डू अपने दो भाइयों में छोटा था। मृतक के भाई तुषार ने बताया कि हर्ष का झगड़ा तीन-चार महीने पहले आरोपी से हुआ था। इसके बाद मामला शांत हो गया था लेकिन, बुधवार  देर रात में आरोपियों ने फिर से उस पर हमला बोला और उसकी जान से मार दिया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल मृतक के शव को मोर्चरी में रखा गया है। युवक की मौत के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Also Read

मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

7 Jul 2024 07:04 PM

मुरादाबाद Moradabad News : मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दीनदयाल नगर स्थित एक घर में हुई शनिवार देर रात दारू पार्टी के दौरान आपस मे चली गोली के दौरान घायल हुआ युवक तरफ से पुलिस ने नामजद केस दर्ज करते हुए दो को किया गिरफ्तार फरार अन्य हमलावरों की तलाश में दी जा रही है दबिशें। और पढ़ें