Moradabad News : मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार
UPT | घायल आरोपी शलभ

Jul 08, 2024 01:22

मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दीनदयाल नगर स्थित एक घर में हुई शनिवार देर रात दारू पार्टी के दौरान आपस मे चली गोली के दौरान घायल हुआ युवक तरफ से पुलिस ने नामजद केस दर्ज करते हुए दो को किया गिरफ्तार फरार अन्य हमलावरों की तलाश में दी जा रही है दबिशें।

Jul 08, 2024 01:22

Moradabad News : मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित दीनदयाल नगर में एक साधारण दारू पार्टी अचानक हिंसक झगड़े में बदल गई। शनिवार की देर रात, मकान नंबर एएल 27 में चल रही पार्टी में शामिल दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चलने लगीं।

एक को लगी गोली
घटना में शलभ नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर सत्यम नाम के एक युवक के पेट में गोली मार दी। इसके अलावा, तमंचे की बट से भी हमले किए गए। झगड़े में बीच-बचाव करने आए सत्यम के साथी आकाश को भी चोटें आईं। घायल सत्यम को पहले कॉसमॉस अस्पताल ले जाया गया, फिर उसे विवेकानंद अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस तुरंत हरकत में आई।



आरोपी शलभ सहित दो गिरफ्तार
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शलभ सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
इस मामले में कपिल दिवाकर ने छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों में समरपाल, दीपक शर्मा, हर्ष यादव, संजीव राणा, शलभ और मनीष शामिल हैं। यह घटना शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Also Read

सपा नेता का दावा- हरियाणा चुनाव परिणाम के बाद BJP गिरेगी

5 Oct 2024 07:59 PM

अमरोहा अमरोहा पहुंचे रामगोपाल यादव : सपा नेता का दावा- हरियाणा चुनाव परिणाम के बाद BJP गिरेगी

समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव शनिवार को अमरोहा के मंडी धनौरा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने बेंकट हॉल का उद्घाटन किया... और पढ़ें