खेल-खेल में गई मासूम बच्ची की जान : गले में कंचा फंसने से घुट गया दम, अस्पताल जाने से पहले हुई मौत

गले में कंचा फंसने से घुट गया दम, अस्पताल जाने से पहले हुई मौत
UPT | बच्ची की दम घुटने से मौत

May 10, 2024 20:22

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में किसान की एक साल की बेटी ने मुंह में कंचा डाल ली। कंचा गले में अटक गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओगपुरा की है...

May 10, 2024 20:22

 Amroha News : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में किसान की एक साल की बेटी ने मुंह में कंचा डाल ली। कंचा गले में अटक गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओगपुरा की है। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची ने मुंह में डाला कंचा
दरअसल, गुरुवार को किसान की एक साल की मासूम बेटी अंशु ने खेल-खेल में कंचा मुंह में डाल ली। कंचा बच्ची के गले में अटक गई और उसका दम घुट गया। हालांकि परिजन जल्दी से अंशु को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना दमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओगपुरा की है। गांव में किसान सतीश अपने परिवार के साथ रहता है। सतीश के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी छह साल की और बेटा चार साल का है। किसान की छोटी बेटी अंशु एक साल की थी।

सांस नहीं आने पर घबराए परिजन
घर के आंगन में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान वह खेलते हुए बच्चों के पास पहुंच गई। अंशु ने आंगन में पड़ा कंचा उठाकर मुंह में रख लिया। जिससे वह उसके गले में अटक गया। सांस न आने पर परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां से उसे संभल रेफर कर दिया। देर रात संभल के अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

Also Read

बेखौफ दबंगों ने सरेआम युवक को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल

3 Jul 2024 02:53 AM

मुरादाबाद मुरादाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद : बेखौफ दबंगों ने सरेआम युवक को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल

घटना में पुलिस महकमें की बड़ी लापरवाही सामने आई है। युवक को गोली मारने के मामले में 25 दिन पहले की गई शिकायत पर यदि पुलिस सक्रिय होकर कार्रवाई करती तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती। मुख्यमंत्री के आदेश के... और पढ़ें