उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक नगीना की लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। पहले भाजपा, फिर सपा और अब बसपा ने यहां से अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिया है।
नगीना से बसपा उतारेगी प्रत्याशी : सुरेंद्र पाल सिंह का टिकट फाइनल, पार्टी के कार्यक्रम में होगी घोषणा
Mar 20, 2024 20:16
Mar 20, 2024 20:16
- बेहद दिलचस्प होगा नगीना सीट पर मुकाबला
- बसपा ने उम्मीदवार का टिकट किया फाइनल
- सुरेंद्र पाल सिंह लड़ेंगे चुनाव
पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं सुरेंद्र पाल
सुरेंद्र पाल सिंह मुजफ्फरनगर के थाना आदर्श मंडी व शामली के ग्राम सिलावर के मूल निवासी हैं। उनका जन्म 4 जुलाई 1954 को हुआ था। सुरेंद्र पाल ने बीए एलएलबी की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने वकालत का कार्य भी किया, लेकिन फिर राजनीति में शामिल हो गए। सुरेंद्र पाल ने 2020 में एमएलसी और 2022 में बसपा के टिकट पर पुरकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं सके। बताया जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो ने सुरेंद्र पाल को हरी झंडी दे दी है।
बेहद दिलचस्प होगा नगीना सीट पर मुकाबला
बसपा प्रत्याशी के भी मैदान में उतरने के बाद से नगीना की लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। दरअसल इस सीट से पहले आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर चुनाव लड़ने वाले थे। वह पहले रालोद और सपा के गठबंधन के साथ जाना चाहते थे। लेकिन रालोद का भाजपा के साथ गठबंधन होने के बाद चंद्रशेखर के लिए मुश्किल पैदा हो गई थी। इसके बाद उन्होंने सपा का समर्थन लेने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई। बाद में सपा ने अपना उम्मीदवार नगीना सीट से उतार दिया।
2019 में साथ लड़े थे सपा-बसपा
नगीना लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा, बसपा और सपा के बीच ही रहता है। यह आरक्षित सीट है, जिसमें वंचित वर्ग और मुस्लिमों का दबदबा है। ऐसे में इस पर बनने वाला सियासी समीकरण कई बार राजनीतिक पार्टियों के लिए मुश्किल होता है। यह सीट 2009 में सृजित हुई थी। तब यहां से समाजवादी पार्टी से यशवीर सिंह धोबी सांसद बने थे। 2014 में नगीना से भाजपा के डॉक्टर यशवंत सिंह ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2019 के चुनाव में बसपा के गिरीश चंद्र ने इस सीट पर बाजी मारी थी।
Also Read
5 Oct 2024 07:59 PM
समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव शनिवार को अमरोहा के मंडी धनौरा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने बेंकट हॉल का उद्घाटन किया... और पढ़ें