बिजनौर से बड़ी खबर : बहन के प्रेम विवाह से नाराज था भाई, बीच बाजार उतार दिया मौत के घाट 

बहन के प्रेम विवाह से नाराज था भाई, बीच बाजार उतार दिया मौत के घाट 
UPT | मौके पर जानकारी लेती पुलिस

Mar 09, 2024 14:53

अपनी बहन के प्रेम विवाह ने नाराज बिजनौर में एक युवक ने अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक उसके ही गांव का रहना वाला था और कुछ समय पहले आरोपी की बहन को अपने साथ ले गया था

Mar 09, 2024 14:53

Bijnor News : अपनी बहन के प्रेम विवाह ने नाराज बिजनौर में एक युवक ने अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक उसके ही गांव का रहना वाला था और कुछ समय पहले आरोपी की बहन को अपने साथ ले गया था। बताया गया है कि पिछले कुछ माह से दोनो पति-पत्नी गांव में ही आकर रहने लगे थे। शुक्रवार रात आरोपी भाई ने अपनी बहन के पति को गोली मार दी। इस मामले में मृतक के परिनजों ने हत्यरोपी भाई सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रहरी है। 

बहन के प्रेम विवाह से नाराज था भाई
जानकारी के अनुसार, बिजनौर के मीरापुर खादर गांव में ब्रजेश कुमार उर्फ डब्बू का गांव की ही सैनी समाज की एक युवती दिव्या से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि जनवरी माह में दोनो घर से चले गए थे और प्रेम विवाह कर लिया था। युवती के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी, मगर कोई जानाकरी नही मिलने पर लड़की के परिजनों ने ब्रजेश के खिलाफ लड़की को ले जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद दोनो ने प्रेम विवाह कर लिया था। अपनी बहन द्वारा किए गए प्रेम विवाह के कारण उसका भाई लवसीत उर्फ भूरे काफी नाराज था। 

कुछ माह से गांव में ही रह रहा था दंपत्ति
जानकारी के अनुसार, प्रेम विवाह करने के बाद पिछले कुछ महिनो से दंपती अब गांव में ही आकर रहने लगा था। इसी बात को लेकर दिव्या का भाई लवशित उर्फ भूरे ओर भी अधिक रंजिश रखने लगा था। इसके बाद शुक्रवार की शाम मौका पाकर उसने अपने जीजा ब्रजेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

भाई सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मृतक ब्रजेश के भाई रविंद्र के अनुसार, उसका भाई ब्रजेश शुक्रवार की शाम को बाजार में कुछ सामान लेने के लिए गया था। आरोप है कि इसी दौरान मौका पाकर गांव के ही लवसीत उर्फ भूरे, अंकित कुमार, उत्तम, छविंदर, सचिन, भूपेंद्र, नवीन ने मिलकर उनके भाई ब्रजेश को जान से मारने की नियत से गोली मार दी। इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी लवसीत उर्फ भूरे को पकड़ लिया है। 

Also Read

नरसिंहानंद के पैगंबर साहब पर दिए गए विवादित बयान से गुस्सा, मुस्लिमों का प्रदर्शन

5 Oct 2024 12:02 PM

मुजफ्फरनगर Moradabad News : नरसिंहानंद के पैगंबर साहब पर दिए गए विवादित बयान से गुस्सा, मुस्लिमों का प्रदर्शन

पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मुरादाबाद के कटघर कोतवाली इलाके में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित... और पढ़ें