Bijnor News : पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोगों की हालत गंभीर

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोगों की हालत गंभीर
UPT | पटाखा फैक्ट्री में लगी आग

Apr 18, 2024 16:33

बिजनौर के बक्शी वाला इलाके में आज यानि गुरुवार की सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया...

Apr 18, 2024 16:33

Bijnor News : बिजनौर के बक्शी वाला इलाके में आज यानि गुरुवार की सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं 3 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से जल गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद उस आग में झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अभी तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फैक्ट्री में आग कैसे लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह है पूरा मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र के बक्शीवाला इलाके में जोधुवाला रोड पर एक पटाखा फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में अचानक आज यानि गुरुवार की सुबह आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे बबलू (45) पुत्र विक्रम सिंह, दीपक (35) पुत्र वर्ष मूलचंद और एक अन्य मजदूर सुभाष झुलस गए। मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।  हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास के साथ ही झुलसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

3 लोग झुलसे
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। झुलसे तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अभी भी उन तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Also Read

नरसिंहानंद के पैगंबर साहब पर दिए गए विवादित बयान से गुस्सा, मुस्लिमों का प्रदर्शन

5 Oct 2024 12:02 PM

मुजफ्फरनगर Moradabad News : नरसिंहानंद के पैगंबर साहब पर दिए गए विवादित बयान से गुस्सा, मुस्लिमों का प्रदर्शन

पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मुरादाबाद के कटघर कोतवाली इलाके में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित... और पढ़ें