Bijnor News : 8 साल बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला, जानिये अब तक जा चुकी है कितने की जान...

8 साल बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला, जानिये अब तक जा चुकी है कितने की जान...
UPT | गुलदार के हमले में बच्ची की मौत के बाद जांच करती पुलिस।

Oct 11, 2024 14:31

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव में 8 वर्षीय लड़की पर गुलदार ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। लड़की शुुक्रवार सुबह को मां के साथ खेत में काम पर गए अपने पिता को खाना देने जा...

Oct 11, 2024 14:31

Bijnor News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव में 8 वर्षीय लड़की पर गुलदार ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। लड़की शुुक्रवार सुबह को मां के साथ खेत में काम पर गए अपने पिता को खाना देने जा रही थी। तभी गन्ने के खेत से निकलकर गुलदार ने उस पर झपट्टा मारा और गन्ने के खेत में घसीटकर ले जाने की कोशिश की।

क्या है पूरा मामला
मामला मलकपुर गांव का है। जहां 8 साल की तानिया अपनी मां सुनीता के साथ खेत में काम पर गए अपने पिता को खाना देने जा रही थी। तभी गन्ने के खेत से निकलकर गुलदार ने उस पर झपट्टा मारा और गन्ने के खेत में घसीटकर ले जाने की कोशिश की। तानिया की चीख सुनकर मां के हाेश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण डंडे लेकर मौक पर पहुंच गए। गुलदार पर लाठियां बरसाईं। गुलदार गंभीर रूप से घायल लड़की को छोड़कर भाग गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

अब तक जा चुकी है 22 लोगों की जान
बता दें कि बिजनौर जिले में गुलदार हमले में अब तक 22 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई लोग घायल हो चुके हैं। लेकिन, ये घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। वन विभाग ने इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का अभियान चला रखा है। वन विभाग अब तक 80 गुलदार पकड़ चुका है। लेकिन, जब भी कोई गुलदार पकड़ा जाता है, उसके कुछ ही दिनों के भीतर नया तेंदुआ स्पॉट हो जाता है। आएदिन ऐसे मामले सामने आने से वन विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों ने पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग ने अभी तक घटना के संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Also Read

मुरादाबाद में जूनियर बर्क बोले-एकजुट होकर दुश्मन ताकतों से लड़ें

11 Oct 2024 05:30 PM

मुरादाबाद सीएम के बयान पर सपा सांसद ने जताई आपत्ति : मुरादाबाद में जूनियर बर्क बोले-एकजुट होकर दुश्मन ताकतों से लड़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा "बटोगे तो काटोगे" के मंचो से दिए बयान पर सपा सांसद जूनियर बर्क ने आपत्ति जताई है। उन्होंने... और पढ़ें