बिजनौर से हैरान करने वाली खबर : मां ने दो माह के बेटे की तालाब में डूबोकर हत्या की, पढ़ें पूरी खबर... 

मां ने दो माह के बेटे की तालाब में डूबोकर हत्या की, पढ़ें पूरी खबर... 
UPT | झाड़ियों में पड़ा दो माह के बच्चे का शव।

Oct 07, 2024 11:30

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने दो माह के बेटे की कथित तौर पर तालाब में डूबोकर हत्या कर दी। यह वारदात स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर...

Oct 07, 2024 11:30

 
Bijnor News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने दो माह के बेटे की कथित तौर पर तालाब में डूबोकर हत्या कर दी। यह वारदात स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर की है। 

ये है पूरा मामला
बिजनौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक झा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने स्योहारा थाना पुलिस को गांव सहसपुर में ईदगाह के पास झाड़ियों में लगभग दो माह के एक बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू की। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को प्रारम्भिक जांच में पता चला कि बच्चे का शव मोहल्ला शेखान निवासी चांदनी के पुत्र हुसैन का है। उन्होंने बताया कि चांदनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि शनिवार रात उसने अपने दो माह के बेटे हुसैन को तालाब में फेंककर अपने मायके चली गई थी।

मां ने शव को झाड़ियों में फेंका
एसएसपी ने बताया कि परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो बच्चे हुसैन को बचाने के लिए तालाब से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद चांदनी परिजनों से बच्चे के शव को लेकर झाड़ी में फेंक कर फरार हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चांदनी के पति सलीम की तहरीर पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

पारिवारिक विवाद में की हत्या
एसएसपी अभिषेक झा ने बताया कि महिला अपने बेटे की हत्या करने के अपराध को कबूल किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महिला का अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने अपने बेटे को तालाब में डूबोकर हत्या कर दी। मामले में परिजनों से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। 

Also Read

पुरानी रंजिश में दबंगों का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने की जांच शुरू

7 Oct 2024 05:49 PM

मुरादाबाद Moradabad News : पुरानी रंजिश में दबंगों का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने की जांच शुरू

बिलारी थाना क्षेत्र के अब्दुल्लाह गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो... और पढ़ें