बिजनौर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय किसान प्रशिक्षण केंद्र : भाकियू ट्रस्ट को मिली 10 बीघा भूमि दान, अफजलगढ़ में होगा निर्माण

भाकियू ट्रस्ट को मिली 10 बीघा भूमि दान, अफजलगढ़ में होगा निर्माण
UPT | Bijnor News

Aug 22, 2024 14:50

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ट्रस्ट की यह महत्वाकांक्षी परियोजना स्थानीय लोगों की उदारता से साकार हो रही है। जानकारी के अनुसार, इस्लामपुर के एक ही परिवार के आठ सदस्यों ने मिलकर...

Aug 22, 2024 14:50

Short Highlights
  • अफजलगढ़ में अंतरराष्ट्रीय किसान प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा
  • भाकियू ट्रस्ट को इसके लिए 10 बीघा भूमि मिल चुकी है
  • इस्लामपुर के एक परिवार ने 10 बीघा जमीन दान कर दी
Bijnor News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित अफजलगढ़ के इस्लामपुर गांव में जल्द ही एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का किसान प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होने जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ट्रस्ट की यह महत्वाकांक्षी परियोजना स्थानीय लोगों की उदारता से साकार हो रही है। जानकारी के अनुसार, इस्लामपुर के एक ही परिवार के आठ सदस्यों ने मिलकर 10 बीघा जमीन इस नेक काम के लिए दान कर दी है। बुधवार को तहसील कार्यालय में इस संबंध में आवश्यक दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए गए।

जल्द शुरू होगा निर्माण
भाकियू ट्रस्ट के ट्रस्टी गौरव टिकैत ने इस परियोजना बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बिजनौर उत्तर प्रदेश का एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिला है। यहां बनने वाले इस केंद्र का नाम "अंतरराष्ट्रीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत भारतीय किसान यूनियन प्रशिक्षण भवन" होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की प्रारंभिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ होने की उम्मीद है।



इन्होंने दिया योगदान
वहीं इस सराहनीय कार्य में योगदान देने वाले परिवार के सदस्यों में राजवीर गोसाई, दीपक गोसाई, अजय गोसाई, परवीन गोसाई, मालती देवी, दिशाली, सुशीला और सत्यवती देवी शामिल हैं। इस अवसर पर भाकियू के कई वरिष्ठ पदाधिकारी जैसे जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी, सतवीर सिंह, जगदीश सिंह, तहसील अध्यक्ष कविराज और अन्य लोग उपस्थित रहे।

किसानों के लिए बनेगा ज्ञान का केंद्र 
बता दें कि यह स्थान न केवल किसान प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त है, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसके निकट में स्थित अमानगढ़ रेंज और कालागढ़ की खूबसूरत वादियां, साथ ही एशिया का प्रमुख रामगंगा बांध इस क्षेत्र को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाते हैं। इस प्रकार, यह केंद्र न केवल किसानों के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी योगदान देगा।

ये भी पढ़ें- बस्ती में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया : 94 अतिरिक्त शिक्षकों के तबादले पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी दिन आज

Also Read

दिल्ली के करोल बाग में इमारत ढहने से रामपुर के 4 युवकों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल

19 Sep 2024 01:40 PM

रामपुर Karol Bagh Collapsed : दिल्ली के करोल बाग में इमारत ढहने से रामपुर के 4 युवकों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल

करोल बाग के बापा नगर इलाके में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत ढहने से हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी मृतक उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले थे। और पढ़ें