होली पर हुड़दंग  : बिजनौर में मुस्लिम परिवार पर लफंगों ने डाला जबरन रंग, आरोपी सलाखों के पीछे

बिजनौर में मुस्लिम परिवार पर लफंगों ने डाला जबरन रंग, आरोपी सलाखों के पीछे
UPT | मुस्लिम परिवार पर लफंगों ने डाला जबरन रंग

Mar 24, 2024 17:00

कुछ लड़के बाइक पर सवार एक आदमी और दो औरतों को रोककर जबरन उन पर रंग और पानी डालते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही जबरन बाइक की चाभी लेने की कोशिश की गई...

Mar 24, 2024 17:00

Short Highlights
  • मुस्लिम परिवार पर लफंगों ने डाला जबरन रंग
  • सीओ ने पीड़ित फैमिली से  कहा शिकायत दर्ज करें
  • 4 लड़के की हुई गिरफ्तारी
Bijnor News : पूरे देश में होली के जश्न का माहौल बना हुआ है। इस बीच यूपी के बिजनौर से एक शर्मशार करने वाले वायरल वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लड़के बाइक पर जा रहे एक मुस्लिम परिवार को रोककर जबरन उन पर रंग और पानी डालते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान बाइक पर दो महिलाएं भी बैठी थीं। इस शर्मनाक हरकत से मुस्लिम परिवार बहुत परेशान दिखाई दिया। बिजनौर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तारी की हैं। लफंगों ने डाला मुस्लिम परिवार पर जबरन रंग
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के बाइक पर सवार एक आदमी और दो औरतों को रोककर जबरन उन पर रंग और पानी डालते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही जबरन बाइक की चाभी लेने की कोशिश की गई। इसी मौके पर उनमें से एक युवक ने बाइस चालक और पीछे बैठी महिलाओं पर पानी भी फेंका।

बिजनौर पुलिस ने ली मामले की संज्ञान
बता दें कि बाइक सवार मुस्लिम फैमिली पर जबरन रंग डालने वाले मामले में बिजनौर पुलिस ने जांच शुरू की। साथ ही वीडियो में दिख रहे लड़कों को पहचानने का एसपी ने निर्देश दिया था। जिसके बाद सीओ ने पीड़ित फैमिली से कहा कि एप्लिकेशन लेकर शिकायत दर्ज करें। वादी ने तहरीर में क्या बताया
इसके साथ ही वादी ने थाना धामपुर पर तहरीर देते हुए बताया कि 23 मार्च को जब वह अपने परिवार के साथ डॉक्टर की दुकान पर दवाई लेने जा रहा था तो खारी कुंआ के पास 4-5 अज्ञात लडकों ने वादी की मोटरसाइकिल को रोककर वादी और वादी के परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता कर जबरन रंग डाला।

4 लड़के की हुई गिरफ्तारी
शिकायत दर्ज होता ही आरोपियों पर कार्रवाई की। जिसकी जानकारी पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रंग डालने वाले आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 4 लड़के अनिरुद्ध उर्फ अन्नू वर्मा और 3 लड़के नाबालिग को गिरफ्तार किया गया हैं। इन पर IPC सेक्शन 147, 341, 323, 504, 509, 354 में FIR हुई।

Also Read

नरसिंहानंद के पैगंबर साहब पर दिए गए विवादित बयान से गुस्सा, मुस्लिमों का प्रदर्शन

5 Oct 2024 12:02 PM

मुजफ्फरनगर Moradabad News : नरसिंहानंद के पैगंबर साहब पर दिए गए विवादित बयान से गुस्सा, मुस्लिमों का प्रदर्शन

पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मुरादाबाद के कटघर कोतवाली इलाके में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित... और पढ़ें