Bijnor News : बारिश में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, दलदल में फंसने से 10 पशु मरे

बारिश में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, दलदल में फंसने से 10 पशु मरे
UPT | बिजनौर में बारिश से गिरी मकान की छत।

Jul 10, 2024 09:39

गंगा और मालन का जलस्तर आफत बना हुआ है। धारा, बनैली और फीका नदी में डैम से पानी छोड़े जाने की वजह से सभी नदियां उफान पर हैं। खादर में चरने गए 10 पशुओं की मौत पीली बांध की दलदल में फंसने हो गई है।

Jul 10, 2024 09:39

Short Highlights
  • बारिश से खाद इलाकों में चारे का संकट गहराया
  • बिजनौर में बारिश बनी आफत फिर मचाएगी कहर 
  • डैम में पानी छोड़े जाने से फीका नदी उफान पर 
Bijnor News : बिजनौर में बारिश आफत मचा रही है। बारिश के चलते बिजनौर के खादर में चारा का संकट गहरा गया है। बारिश में मकान की छत गिरने से उसके मलबे में दबने से एक महिला की मौता हो गई है। महिला को 24 घंटे बाद मलबे से बाहर निकाला है। बारिश थम चुकी है लेकिन गंगा और मालन का जलस्तर आफत बना हुआ है। धारा, बनैली और फीका नदी में डैम से पानी छोड़े जाने की वजह से सभी नदियां उफान पर हैं। खादर में चरने गए 10 पशुओं की मौत पीली बांध की दलदल में फंसने हो गई है। खादर इलाकों में पशुओं के लिए चारा संकट गहरा गया है। इससे पशुपालक परेशान हैं।  

महिला का शव मकान की रसोई के अंदर मलवे में दबा
बिजनौर मंडावर के मोहल्ला फरासटोली निवासी शबरा 60 वर्ष पत्नी रियाजू सुबह से घर से लापता थी। जिसे इधर उधर तलाश किया गया। परिवार वालों ने घर के पास लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले। जिसमें महिला पास के ही एक मकान में जाते हुए दिखाई दे रही है। जो वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने उस मकान में जाकर देखा तो महिला का शव मकान की रसोई के अंदर मलवे में दबा पड़ा मिला। जिसकी छत बारिश की वजह से गिरी थी। बताया गया कि मकान उनके पड़ोसी ईजाज का है। जोकि काफी समय से परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। उक्त मकान की देखरेख की जिम्मेदारी मृतक महिला के परिवार को दे रखी थी। 
सुबह शाबरा उक्त बंद मकान का ताला खोल कर रसोई में रखी मच्छरदानी उठाने गई थी। इसी दौरान बारिश के कारण रसोई की छत भरभरा कर शाबरा के ऊपर गिर गई। जिसमे शाबरा की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। 

नदियों के पास नहीं जाने की हिदायत
अफजलगढ़ क्षेत्र की धारा, बनैली, फीका और रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन की ओर से क्षेत्रवासियों को नदी क्षेत्र की ओर न जाने की अपील की जा रही है। मगर मजबूरी में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पशुओ के लिए चारा काटने ओर नदी क्षेत्र की ओर पशुओं को चराने ले जा रहें हैं। सिचाई विभाग के जेई भानू प्रताप सिंह का कहना हैं कि डैम क्षेत्र में कोई हादसा ना हो इसके लिए उधर आने- जाने पर रोक हैं। हालांकि बिजनौर बैराज पर गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को बिजनौर बैराज पर जलस्तर 218.80 मीटर रहा। जबकि सोमवार को 219.10 मीटर बना हुआ था।
 

Also Read

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, जांच में जुटी पुलिस

19 Sep 2024 07:31 PM

मुरादाबाद मुरादाबाद में जहरीली शराब से पांच की मौत : परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, जांच में जुटी पुलिस

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी स्थानीय निवासी थे और शनिवार रात को आदर्श कॉलोनी में एक साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे... और पढ़ें