Moradabad News : भाजपा के शहर विधायक की नगर निगम अफसरों को धमकी, देखें वायरल वीडियो... 

भाजपा के शहर विधायक की नगर निगम अफसरों को धमकी, देखें वायरल वीडियो... 
UPT | बीजेपी शहर विधायक रितेश गुप्ता।

Jul 20, 2024 16:18

मुरादाबाद नगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता का नगर निगम अधिकारियों को अंजाम भुगतने की धमकी देने का वीडियो सामने आया है। इसमें कहा जा रहा है कि पहली बार नगर निगम के...

Jul 20, 2024 16:18

Moradabad News : मुरादाबाद नगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता का नगर निगम अधिकारियों को अंजाम भुगतने की धमकी देने का वीडियो सामने आया है। इसमें कहा जा रहा है कि पहली बार नगर निगम के अधिकारियों को ये चेतावनी दे रहा हूं, अगर खोखों पर बुल्डोजर चलाने का प्रयास किया तो इसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ेगा।
नगर निगम के आदेश से हड़कंप
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मुरादाबाद में काम चल रहा है। सड़कों के चौड़ीकरण और अवैध कब्जों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसी के तहत नगर निगम की टीम ने मुरादाबाद जिला जेल के सामने मौजूद लगभग 70 खोखे हटाने के लिए इन पर निशान लगाए हैं। इन्हें जगह खाली करने के लिए कहा गया है। इस आदेश के बाद से इन दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। 

बीजेपी विधायक ने दी धमकी
दुकानदारों अनुसार ये सभी खोखे पिछले कई दशक से उन्हें आवंटित हैं। अब उन्हें तोड़ने का आदेश दिया गया है। इसेसे सैकड़ों परिवार जुड़े हैं। नगर निगम के आदेश का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में दुकानदार जैन मंदिर चौराहे पर जमा होकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके बीच नगर विधायक रितेश गुप्ता पहुचे और भीड़ के बीच खड़े होकर वहीं से नगर निगम के अधिकारियों को चेतावनी देने लगे। उन्होंने कहा कि अगर इन खोखे को हटाया गया तो निगम के अफसर अंजाम भुगतने को तैयार रहें। उन्होंने ये भी कहा कि बुलडोजर अपराधियों के लिए है, दुकानदारों के लिए नहीं है।

Also Read

नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मॉर्निंग वॉक कर रहीं दो महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

18 Oct 2024 11:04 AM

बिजनौर Bijnor News : नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मॉर्निंग वॉक कर रहीं दो महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार को नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को ऑल्टो कार ने कुचल दिया... और पढ़ें