मुरादाबाद में बुधवार को साइबर क्राइम पुलिस ने दो ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को घर बैठे एक-दो घंटे काम कर हजारों रुपए कमाने का लालच देकर करोड़ों की ठगी...
Moradabad News : मैकेनिकल इंजीनियर ने की 250 करोड़ की ठगी, पढ़िये कैसे लगाते थे चूना...
Jun 19, 2024 17:18
Jun 19, 2024 17:18
क्या है पूरा मामला
रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साइबर क्राइम थाना मुरादाबाद द्वारा दो आरोपी गुजरात अहमदाबाद के रहने वाले अर्जुन सिंह और सादरिया मिलन को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के अन्य साथी विपुल शाह, निलेश, दिनेश ठक्कर, मनोज कुमार, अपूर्व, केतुल, समद, रितेश, अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है। पकड़े गए आरोपी टेलीग्राम एप्लीकेशन पर घर बैठे एक-दो घंटे में काम करने पर 2000 से 10000 रुपये तक कमाने का विज्ञापन निकलवा कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। रामपुर की एक पीड़िता द्वारा इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद के रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कितने पढ़े लिखे हैं दोनों शातिर आरोपी
एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि आरोपी सादरिया मिलन गुजरात यूनिवर्सिटी से बीटेक मैकेनिकल इंजीनियर है। वहीं, दूसरा आरोपी अर्जुन 10वीं तक पढ़ा हुआ है।
Also Read
5 Oct 2024 10:01 AM
बिजनौर में नवरात्रि के पहले और दूसरे दिन कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए लोगों की संख्या बढ़कर करीब 350 तक पहुंच गई है। फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी... और पढ़ें