मुरादाबाद से बड़ी खबर : युवक की हत्या के मामले में परिजनों ने किया हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

युवक की हत्या के मामले में परिजनों ने किया हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
UPT | विलाप करते परिजन

Jun 21, 2024 01:59

मुरादाबाद में गुरुवार थाना मझोला इलाके में पुतलीघर पर बुधवार रात कौशल नाम के युवक की हत्या करने के मामले मे गुरूवार को मंडी गेट पर परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की...

Jun 21, 2024 01:59

Moradabad News : मुरादाबाद में गुरुवार थाना मझोला इलाके में पुतलीघर पर बुधवार रात कौशल नाम के युवक की हत्या करने के मामले मे गुरूवार को मंडी गेट पर परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की सूचना पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर कई थानो की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझने में लगे। इस दौरान अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद ही परिजन शांत हुए।

हलवाई का काम करता था मृतक
जानकारी के अनुसार पीतम नगर थाना मझोला का रहने वाला 25 वर्षीय कौशल पुत्र सीता राम शादी-ब्याह और बर्थ डे पार्टियों में खाना बनाने का काम करता था। बुधवार रात वह एक कार्यक्रम से घर लौट रहा था। तभी घर के पास ही कुछ लोगों ने उस पर पीछे से लोहे की रॉड से  हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उसे फिर गोली भी मारी गई। रात में परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी नहीं हुई। 

गुरुवार सुबह मिला था शव
गुरूवार सुबह जब कुछ लोगों ने सड़क किनारे लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों को शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने इकट्ठा किया तो कौशल के परिजन शव को देख चीख पड़े। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मामले की छानबीन शुरू की। इस मामले में सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर घटनास्थल पर छानबीन में जुटे हैं। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि हमलावरों ने पहले कौशल के सिर पर पीछे से लोहे की रॉड जैसी किसी चीज से वार किया फिर उसे गोली भी मारी। हमलावरों ने उसकी पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश भी की।

कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया
इस मामले में गुरुवार को मंडी गेट पर परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की सूचना पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर कई थानो की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझने में लगे। इस दौरान अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद ही परिजन शांत हुए। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामले की छानबीन के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जुटाई है।

Also Read

मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

7 Jul 2024 07:04 PM

मुरादाबाद Moradabad News : मुरादाबाद में दारू पार्टी बनी खूनी संघर्ष, एक घायल, दो गिरफ्तार

मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दीनदयाल नगर स्थित एक घर में हुई शनिवार देर रात दारू पार्टी के दौरान आपस मे चली गोली के दौरान घायल हुआ युवक तरफ से पुलिस ने नामजद केस दर्ज करते हुए दो को किया गिरफ्तार फरार अन्य हमलावरों की तलाश में दी जा रही है दबिशें। और पढ़ें