मुरादाबाद से चिंताजनक खबर : 63 वर्ष पुराने रामगंगा पुल की बेयरिंग खिसकी, सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी 

63 वर्ष पुराने रामगंगा पुल की बेयरिंग खिसकी, सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी 
UPT | प्रतीकात्मक

Jul 18, 2024 20:47

रामगंगा पुल के दो पिलरों की बेयरिंग खिसक जाने से सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद करने का अनुरोध किया है।

Jul 18, 2024 20:47

Short Highlights
  • रामगंगा पुल की स्थिति चिंताजनक
  • पुल के निरीक्षण करने के लिए मुंबई से टीम को बुलाया गया
Moradabad news : मुरादाबाद स्थित रामगंगा पुल की स्थिति चिंताजनक हो गई है। पुल के दो पिलरों की बेयरिंग खिसक जाने से सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद करने का अनुरोध किया है। पुल की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के विशेषज्ञ डॉ. गोपाल राय की अगुवाई में एक टीम को आमंत्रित किया गया है। यह टीम शुक्रवार को पुल का निरीक्षण करेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

रामगंगा पुल की बेयरिंग खिसकी
डियर पार्क के नजदीक रामपुर रोड पर रामगंगा नदी पर आवागमन के लिए 1960 में पुल का निर्माण किया गया था। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह ने पुल की जांच की तो पाया कि पिलर संख्या सात और ग्यारह की बेयरिंग अपने स्थान से खिसक गई हैं। इसके चलते पुल हिल नहीं रहा है। सामान्य तौर पर वाहनों के आवागमन पर पुल हिलना चाहिए, लेकिन बेयरिंग खिसकने से ऐसा नहीं हो रहा था। बेयरिंग की गैपिंग बढ़ने पर मशीन से भी जांच की गई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी।

पुल का निरीक्षण के लिए विशेष टीम
इस मामले में पुल का निरीक्षण करने के लिए मुंबई के आईआईटी के विशेषज्ञ डॉ. गोपाल राय की टीम को बुलाया गया है। शुक्रवार को टीम आएगी। टीम सभी पिलरों की जांच कर रिपोर्ट देगी। इसी आधार पर पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेंजेगे। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल पर वाहनों के आवागमन को बंद करने के लिए डीएम अनुज सिंह को पत्र भेजा है। डीएम पुलिस अधिकारियों से बात कर आवागमन बंद करने का निर्णय लेंगे।

आरटीओ कार्यालय के पास अस्थायी बस अड्डे से चलेंगी बसें
मुरादाबाद में रामगंगा पुल पर यातायात बंद होने की संभावना को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने एक वैकल्पिक योजना तैयार कर ली है। इस योजना के तहत आरटीओ कार्यालय के निकट एक अस्थायी बस अड्डा स्थापित किया जाएगा। पीतलनगरी बस अड्डे से चलने वाली सभी बसें अब संभल रोड स्थित इस अस्थायी बस अड्डे से संचालित होंगी। इसमें बरेली, रामपुर, लखनऊ, पीलीभीत, उत्तराखंड, आगरा, अलीगढ़, चंदौसी और बदायूं जाने वाली बसें शामिल हैं। पीतलनगरी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) प्रेम सिंह ने पुष्टि की है कि रामगंगा पुल बंद होने की स्थिति में बस सेवाओं को बिना किसी व्यवधान के चालू रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई।

यातायात व्यवस्था पर पड़ेगा गहरा असर
गांगन पुल के बाद रामगंगा पुल पर आवागमन बंद होने से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ जाएगी। रामगंगा पुल से प्रतिदिन 23 हजार वाहनों का आवागमन होता है। शहर के लिए उत्तराखंड, ठाकुरद्वारा और बरेली की ओर से आने वाला सबसे सुगम मार्ग है। यह मार्ग वर्तमान में चार लेन की सड़क के समान यातायात दबाव का सामना कर रहा है। दिल्ली रोड पर स्थित गांगन पुल को पहले ही बंद कर दिया गया है, हालांकि वहां एक नया पुल निर्मित हो चुका है। रामगंगा पुल के बंद होने से पंडित नगला बाईपास मार्ग पर वाहनों का दबाव और अधिक बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को शहर में प्रवेश करने के लिए अतिरिक्त पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी।

Also Read

कर्ज के दबाव में अधेड़ ने ट्रेन के नीचे कूदकर दी जान, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

7 Sep 2024 09:27 PM

मुरादाबाद Moradabad News : कर्ज के दबाव में अधेड़ ने ट्रेन के नीचे कूदकर दी जान, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक दुखद घटना घटी, जब एक अधेड़ व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। और पढ़ें