मुरादाबाद में बारिश के बाद एक कॉलोनी पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई है। लोगों को नाव से आना-जाना पड़ रहा है। कॉलोनी में चलती नाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
बारिश के बाद तालाब बन गई यह कॉलोनी : नाव चलाकर आ-जा रहे लोग, रहवासी बोले- 'इतना गहरा कि डूब जाए इंसान'
![नाव चलाकर आ-जा रहे लोग, रहवासी बोले- 'इतना गहरा कि डूब जाए इंसान'](https://image.uttarpradeshtimes.com/moradabad-colony-boat-48505.jpg)
Jun 30, 2024 15:37
Jun 30, 2024 15:37
- बारिश के बाद तालाब बन गई कॉलोनी
- नाव चलाकर आ-जा रहे लोग
- रहवासियों का भड़का गुस्सा
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल मामला मुरादाबाद की भोलानाथ कॉलोनी का है। यहां बारिश के बाद इलाके में इतना पानी भर गया कि सड़कें तो छोड़िए, कई घर भी जलमग्न हो गए। कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा लोगों ने खुद ही किसी तरह एक नाव का जुगाड़ किया और आने-जाने के लिए उसका इस्तेमाल करने लगे। कॉलोनी में चलती नाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
#WATCH | Moradabad, UP: The people of Bholanath Colony use boats to commute as the area suffers severe waterlogging due to heavy rainfall. pic.twitter.com/0qjm3gFGTB
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 30, 2024
रहवासियों का भड़का गुस्सा
कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने बताया कि 'यहां पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां इतना पानी जमा है कि इंसान डूब जाए। कल एक आदमी पानी से जाने की कोशिश कर रहा था, वह बाल-बाल बचा। तीन दिन से हम यहां फंसे थे। न खाने को था, न दवाई ला पा रहे थे। कल नाव आई, अब इसी से जा रहे हैं।' वहीं कॉलोनी के एक व्यक्ति ने कहा कि 'यहां नाले टूटे हुए हैं, पूरे मोहल्ले में पानी भरा हुआ है। कल से नाव आई है। रात में ड्यूटी से आने पर डर लगता है। कीड़े-मकौड़े घर में घुस रहे हैं।'
पश्चिम यूपी को अभी भी इंतजार
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से मानसून की बारिश में भीग रहे हैं। लेकिन नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिम यूपी के कई शहर अभी भी मानसून की राह देख रहे हैं। यहां बीते कुछ दिनों में प्री-मानसून इफेक्ट देखने को जरूर मिला, लेकिन मानसून की बारिश के लिए थोड़ा इंतजार और करना होगा। माना जा रहा है कि अगले 2-3 दिनों में यहां मानसून दस्तक दे सकता है।
Also Read
![बेखौफ दबंगों ने सरेआम युवक को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल बेखौफ दबंगों ने सरेआम युवक को मारी गोली, गंभीर रुप से घायल](https://image.uttarpradeshtimes.com/news-86-23420.jpg)
3 Jul 2024 02:53 AM
घटना में पुलिस महकमें की बड़ी लापरवाही सामने आई है। युवक को गोली मारने के मामले में 25 दिन पहले की गई शिकायत पर यदि पुलिस सक्रिय होकर कार्रवाई करती तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती। मुख्यमंत्री के आदेश के... और पढ़ें