Moradabad News : रिक्शा मांगने पर दोस्त ने चाकू से गला रेता, हालत नाजुक

रिक्शा मांगने पर दोस्त ने चाकू से गला रेता, हालत नाजुक
UPT | नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती साजिद

Sep 04, 2024 00:19

सोमवार को अपने दोस्त शानू से रिक्शा मांगने गया था। उस समय दोनों कहासुनी पर मारपीट करने लगे। इसके बाद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। मंगलवार शाम को....

Sep 04, 2024 00:19

Moradabad News : मुरादाबाद में मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रिक्शा मांगने पर कहासुनी को लेकर दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। गले में चाकू लगने युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



साजिद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद के निकट वारसी नगर निवासी घायल के पिता शाकिर ने बताया है कि उनका बेटा साजिद मजदूरी करता है। वह सोमवार को अपने दोस्त शानू से रिक्शा मांगने गया था। उस समय दोनों कहासुनी पर मारपीट करने लगे। इसके बाद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। मंगलवार शाम को साजिद चूना का भट्टा के निकट ठेले से कुछ सामन ले रहा था। इसी दौरान दस बजे के समय शानू ने चाकू से हमला कर दिया। शानू मौके से फरार हो गया। साजिद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। साजिद की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी कुलदीप तोमर ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

नदी में नहाने गए 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

15 Sep 2024 08:41 PM

बिजनौर Bijnor News : नदी में नहाने गए 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड पर स्थित अमला नदी  में साथियों के साथ तालाब में नहाने गए एक 12 वर्षीय किशोर गौरव की डूबकर... और पढ़ें