मां ने ली अपने ही बच्चे की जान : पारिवारिक विवाद में नदी में फेंका बेटा, फिर बेटी को डुबाने की कोशिश, ऐसे पकड़ी गई...

पारिवारिक विवाद में नदी में फेंका बेटा, फिर बेटी को डुबाने की कोशिश, ऐसे पकड़ी गई...
UPT | symbolic image

Oct 20, 2024 00:55

मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति से झगड़े के दौरान अपने चार साल के बेटे इजहान को पुल से फेंक दिया। 24 घंटे बाद, उसने डेढ़ माह की बच्ची को भी नदी में डुबोने का प्रयास किया...

Oct 20, 2024 00:55

Moradabad News : मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति से झगड़े के दौरान अपने चार साल के बेटे इजहान को पुल से फेंक दिया। 24 घंटे बाद, उसने डेढ़ माह की बच्ची को भी नदी में डुबोने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। शनिवार को महिला के पति ने कटघर क्षेत्र में मिले बच्चे के शव की पहचान अपने बेटे इजहार के रूप में की। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

इस मुद्दे पर दोनों के बीच हुआ विवाद 
थाना मुगलपुरा के बरवालान कुंवर साहब वाली गली में रहने वाले राशिद ढलाई का काम करते हैं। पांच साल पहले उनकी शादी कटघर के करूला करबला निवासी सामिया से हुई थी। राशिद और सामिया अपने चार वर्षीय बेटे इजहान और डेढ़ साल की बेटी के साथ परिवार से अलग रह रहे थे। राशिद अक्सर अपने बच्चों को अपने माता-पिता के पास ले जाता था, लेकिन सामिया इससे असहमत थी। इस मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद हो गया था।



4 साल के बेटे को नदी में फेंक दिया
17 अक्टूबर की सुबह पांच बजे सामिया अपने चार वर्षीय बेटे इजहान को लेकर घर से निकल गई। उसने इजहान को जामा मस्जिद पुल से रामगंगा नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में देवापुर क्षेत्र में एक बच्चे की लाश मिली और पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। लेकिन प्रारंभिक पहचान नहीं हो पाई। जब सामिया अकेली घर लौटी, तो उसके पति ने उससे पूछताछ की। सामिया ने बताया कि इजहान अपनी नानी के घर रुक गया है। शुक्रवार की सुबह सामिया अपनी डेढ़ साल की बेटी की हत्या करने की मंशा से घर से निकली और उसे जामा मस्जिद पुल के नीचे नदी में डुबोने लगी। इसी दौरान कुछ मछली पकड़ने वाले लोग वहां पहुंचे, जिन्होंने सामिया को रोक लिया और बच्ची को बचा लिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना मिलने पर सामिया का पति और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान सामिया ने दौरे का नाटक करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी मां भी वहां पहुंच गई और जब उसने इजहान के बारे में पूछा, तो पता चला कि बेटा भी गायब है। इसके बाद सामिया बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाई। शनिवार को जब सोशल मीडिया पर कल्याणपुर में मिले बच्चे के शव का फोटो देखा गया, तो राशिद ने उसे पहचान लिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि राशिद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। उसके साथ पूछताछ जारी है।

Also Read