Moradabad News : रामगंगा पुल का बेयरिंग हटने के बाद निरीक्षण करने पहुंची इंजीनियरों की टीम

रामगंगा पुल का बेयरिंग हटने के बाद निरीक्षण करने पहुंची इंजीनियरों की टीम
UPT | पुल का निरीक्षण करती इंजीनियरों की टीम।

Jul 19, 2024 23:12

मुरादाबाद में शुक्रवार शाम 6 बजे के समय मुंबई से इंजीनियरों की एक टीम थाना कटघर इलाके के रामपुर रोड पर रामगंगा पर बने पुल का निरीक्षण करने पहुंची...

Jul 19, 2024 23:12

Moradabad News : मुरादाबाद में शुक्रवार शाम 6 बजे के समय मुंबई से इंजीनियरों की एक टीम थाना कटघर इलाके के रामपुर रोड पर रामगंगा पर बने पुल का निरीक्षण करने पहुंची है। यह पुल अपना समय कई साल पहले ही पूरा कर चुका है। करीब 4 साल पहले इस पुल को मरम्मत के लिए कुछ टाइम के लिए बंद किया गया था। इसके चलते पब्लिक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। मरम्मत के बाद फिर से इसे पब्लिक के लिए खोल दिया गया था।

इंजीनियरों की टीम कर रही है निरीक्षण
बता दें, कटघर से आगे रामपुर रोड पर रामगंगा नदी पर बना ये पुल मुरादाबाद शहर को रामपुर रोड से जोड़ने के लिए इकलौता जरिया है। इसके बंद होने से शहर पूरी तरह से रामपुर रोड से कट जाएगा। इसके बाद लोगों को दिल्ली रोड पर पाकबड़ा जीरो प्वाइंट या संभल रोड के जरिए नेशनल हाइवे बाईपास पर जाकर ही रामपुर की ओर जाना होगा। फिलहाल इंजीनियरों की टीम निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण पूरा होने के बाद ही पुल की सेहत के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

पुल का निरीक्षण किया जा रहा 
जानकारी के अनुसार इंजीनियरों का ये दल मुंबई से आया है। जिसके साथ सेतु निर्माण निगम के स्थानीय अभियंता भी मौजूद हैं। जानकारी करने पर बताया गया कि पुल का निरीक्षण किया जा रहा है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, निरीक्षण पूरा करने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। बता दें कि रामगंगा पुल की स्थिति चिंताजनक हो गई है। पुल के दो पिलरों की बेयरिंग खिसक जाने से सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद करने का अनुरोध किया है। 

Also Read

कर्ज के दबाव में अधेड़ ने ट्रेन के नीचे कूदकर दी जान, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

7 Sep 2024 09:27 PM

मुरादाबाद Moradabad News : कर्ज के दबाव में अधेड़ ने ट्रेन के नीचे कूदकर दी जान, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक दुखद घटना घटी, जब एक अधेड़ व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। और पढ़ें