पीतलनगरी में दीपोत्सव : ड्रोन से 16 मिनट में दिखाया अयोध्या का अद्भुत नजारा, दीयों की रोशनी से जगमगा उठा शहर

ड्रोन से 16 मिनट में दिखाया अयोध्या का अद्भुत नजारा, दीयों की रोशनी से जगमगा उठा शहर
UPT | पीतलनगरी में दीपोत्सव

Oct 28, 2024 13:23

पीतलनगरी मुरादाबाद में दिवाली से तीन दिन पहले एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। यह 7.50 लाख दीयों की रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा। मात्र 16 मिनट में 620 ड्रोन के माध्यम से भगवान राम और देवी-देवताओं के दर्शन कराये गए।

Oct 28, 2024 13:23

Moradabad News : मुरादाबाद में दिवाली से तीन दिन पहले एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। जब नगर निगम द्वारा आयोजित पहले दीपोत्सव कार्यक्रम में 7.50 लाख दीयों की रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा। इस अवसर पर 620 ड्रोन के माध्यम से आकाश में दिव्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। मात्र 16 मिनट में ड्रोन की मदद से लोगों को भगवान राम और देवी-देवताओं के दर्शन कराये गए।



अद्वितीय ड्रोन शो
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा 16 मिनट का ड्रोन शो रहा। जिसमें आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने 620 ड्रोन के माध्यम से भगवान राम, लक्ष्मण, मां सीता और पुष्पक विमान की आकृतियां बनाईं। रेलवे स्टेडियम से चल रहे इस शो को तीन किलोमीटर की दूरी तक लोगों ने अपनी छतों से देखा और कैमरे में कैद किया। अयोध्या जैसे अद्भुत नजारे देख रहे लोगों ने इस अद्भुत क्षण को अपने कैमरे में कैद कर लिया। 

इस जगह हुआ भव्य आयोजन
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कंपनी बाग में मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहर के सौ से अधिक स्थानों पर मिट्टी और गोबर के दीये प्रज्ज्वलित किए गए। प्रमुख स्थलों में कंपनी बाग, मंडलायुक्त आवास, नगर निगम कार्यालय, स्मार्ट सिटी कार्यालय, जिलाधिकारी आवास, शहीद पार्क और अन्य महत्वपूर्ण स्थान शामिल थे।

ये भी पढ़ें : मुसीबत बने यूपी के तीन सीमावर्ती जिले : नेपाल सीमा पर नो मेंस लैंड पर बनीं सड़कें, सुरक्षा बलों के लिए नई चुनौती

सार्वजनिक स्थलों पर उत्सव
शहर के प्रमुख चौराहों पर भक्ति संगीत का वातावरण रहा। जिसमें स्थानीय प्रतिभा का भी योगदान रहा। डिप्टी पोस्टमास्टर अरुण मोहन शंखधर द्वारा लिखित और गायित भक्ति संगीत ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। चौराहों को रंगीन झालरों से सजाया गया। जो रात में आकर्षण का केंद्र बने।

ये भी पढ़ें : पूर्व सीएम हरीश रावत ने बीजेपी पर साधा निशाना : बोले-अडानी-अंबानी को बढ़ावा देने में जुटी सरकार, संविधान बचाने की लड़ाई में कांग्रेस का साथ दें

सामुदायिक भागीदारी
इस आयोजन में हजारों लोगों ने भाग लिया और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक महत्व का रहा, बल्कि सामुदायिक एकता का भी प्रतीक बना। लोगों ने अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों में दीये जलाकर इस पहल में योगदान दिया।

Also Read

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर आरोप, कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही बीजेपी

28 Oct 2024 02:39 PM

मुरादाबाद Moradabad News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर आरोप, कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही बीजेपी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को मुरादाबाद जिला कारागार में बंद संभल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा से मिलने पहुंचे। जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र... और पढ़ें