विश्व योग दिवस : रामपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास ने किया योगाभ्यास, बताए साधना के फायदे...

रामपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास ने किया योगाभ्यास, बताए साधना के फायदे...
UPT | विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास करते पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी।

Jun 21, 2024 15:29

रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने स्थानीय जनता के साथ योग किया। यह आयोजन रामपुर के रोशनबाग में हुआ। वहां सैकड़ों की...

Jun 21, 2024 15:29

Rampur News : रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने स्थानीय जनता के साथ योग किया। यह आयोजन रामपुर के रोशनबाग में हुआ। वहां सैकड़ों की संख्या में योग प्रेमी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग इकट्ठा हुए।

मंत्री ने कहा, योग हमारी प्राचीन धरोहर है
मुख्तार अब्बास नकवी ने इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन धरोहर है। इसे अपनाकर हम अपने शरीर और मन को स्वस्थ रख सकते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग हमें मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान करता है।

Also Read

प्रथम दृष्टया इसे प्राकृतिक मौत माना जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

6 Oct 2024 08:40 PM

बिजनौर कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघ का शव मिला : प्रथम दृष्टया इसे प्राकृतिक मौत माना जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बिजनौर जिले में स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक बाघ का शव बरामद किया गया है। इस बाघ की उम्र लगभग 8 से 9 साल बताई जा रही है। गश्त के दौरान टीम को उत्तराखंड सीमा के पास धारा-रानी नांगल के बंबू स्रोत में एक बाघ का शव मिला। और पढ़ें