गांधी जयंती पर सद्भावना दौड़: पुरुष में दीपक और महिला वर्ग में आयुषी ने सबसे तेज दौड़कर हासिल किया पहला स्थान

पुरुष में दीपक और महिला वर्ग में आयुषी ने सबसे तेज दौड़कर हासिल किया पहला स्थान
UPT | गांधी जयंती पर सद्भावना दौड़ का आयोजन।

Oct 02, 2024 18:16

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में रामपुर में जिला खेल कार्यालय ने सद्भावना दौड़ करवाई। यह दौड़ 15 किलोमीटर ओपन पुरुष वर्ग और 13 किलोमीटर ओपन महिला वर्ग में आयोजित की गई। दौड़ की शुरुआत सुबह 6:30 बजे गांधी समाधि से हुई और दौड़ का समापन भी गांधी समाधि पर हुआ।

Oct 02, 2024 18:16

Rampur News : गांधी जयंती के उपलक्ष्य में रामपुर में जिला खेल कार्यालय द्वारा सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। इस क्रॉस कंट्री दौड़ का उद्देश्य गांधी जी की शिक्षाओं और उनके द्वारा दिखाए गए अहिंसा और शांति के मार्ग को समर्पित करना था। यह दौड़ 15 किलोमीटर ओपन पुरुष वर्ग और 13 किलोमीटर ओपन महिला वर्ग में आयोजित की गई। दौड़ की शुरुआत सुबह 6:30 बजे गांधी समाधि से हुई और दौड़ का समापन भी गांधी समाधि पर हुआ। दौड़ के मार्ग में मोरी गेट भी शामिल था, जहां से होकर सभी प्रतिभागियों ने वापसी की।

Also Read

बच्चों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान और रघुपति राघव राजा राम गाकर दी   भव्य प्रस्तुति

2 Oct 2024 07:52 PM

रामपुर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती: बच्चों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान और रघुपति राघव राजा राम गाकर दी भव्य प्रस्तुति

रामपुर में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर अनेक स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बच्चों ने महापुरुषों की वेशभूषा में प्रस्तुति दी, जिसमें गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री, भारत माता, जवाहरलाल नेहरू, भीमराव अंबेडकर, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चं... और पढ़ें