AAP का अनोखा समर्थक : सांसद संजय सिंह की रिहाई को शाहबाज़ खान ने खून से राष्ट्रपति को पत्र लिखा

सांसद संजय सिंह की रिहाई को शाहबाज़ खान ने खून से राष्ट्रपति को पत्र लिखा
UPT | मौहम्मद शाहबाज़ खान

Feb 16, 2024 19:02

आम आदमी पार्टी के ज़िला कार्यकारिणी सदस्य मौहम्मद शाहबाज़ खान ने भारत के राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह की...

Feb 16, 2024 19:02

Rampur News : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को ईडी द्वारा गिरफ्तार करने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के ज़िला कार्यकारिणी सदस्य मौहम्मद शाहबाज़ खान ने भारत के राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखा, जिसमें राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिहाई की माँग की। मौहम्मद शाहबाज़ खान ने पत्र में लिखा है कि सजंय सिंह एक ईमानदार नेता है और हिंदुस्तान के कमज़ोर लोगों की आवाज सदन में उठाते हैं। इसके साथ ही मोदी सरकार की नाकामियों को उजागर करते हैं इसलिए संजय सिंह को झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि इसके साथ ही मौहम्मद शाहबाज़ खान ने कहा कि मैं देश की नागरिक होने के नाते अपने खून से पत्र लिखकर संजय सिंह की रिहाई की माँग करता हूँ और जब तक संजय सिंह रिहा नही होते तब तक रोज़ एक सिपाही अपने खून से पत्र लिखता रहेगा।

Also Read

दिल्ली के करोल बाग में इमारत ढहने से रामपुर के 4 युवकों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल

19 Sep 2024 01:40 PM

रामपुर Karol Bagh Collapsed : दिल्ली के करोल बाग में इमारत ढहने से रामपुर के 4 युवकों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल

करोल बाग के बापा नगर इलाके में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत ढहने से हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी मृतक उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले थे। और पढ़ें