Rampur News : भारतीय किसान संघ के जिला अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन, किसानों ने समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान संघ के जिला अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन, किसानों ने समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन
UPT | किसानों ने समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

Sep 05, 2024 16:49

रामपुर के मिलक क्षेत्र में बुधवार को भारतीय किसान संघ का जिला अधिवेशन और जिला पुनर्गठन सम्मेलन आयोजित किया गया।

Sep 05, 2024 16:49

Rampur News : रामपुर के मिलक क्षेत्र में बुधवार को भारतीय किसान संघ का जिला अधिवेशन और जिला पुनर्गठन सम्मेलन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सांवरिया फॉर्म में संपन्न हुआ, जिसमें संघ के सदस्यता पूर्ण होने के बाद नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री सुनील कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, एवं विभाग संगठन मंत्री रमेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से वीरेश शर्मा को जिला अध्यक्ष और राजीव चौधरी को जिला मंत्री चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी निर्विरोध चुनाव हुए। मथुरा प्रसाद और जितेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, आदित्य कुमार को सह मंत्री, रामवीर सिंह को कोषाध्यक्ष, विशाल दुबे को युवा प्रमुख, अजय कुमार को कार्यालय मंत्री, राजेश कुमार को प्रचार प्रमुख, दयाराम लोधी को जैविक प्रमुख और टीकाराम को गन्ना प्रमुख के रूप में चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में कल्याण सिंह सैनी, सुभाष पांडे, हुलास राय, सिमरनजीत सिंह, सोमपाल सिंह और दुष्यंत गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

500 कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल शोभायात्रा
कार्यक्रम के बाद, लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने सांवरिया फॉर्म से एक विशाल शोभायात्रा निकाली, जो जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची। इस यात्रा के दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में किसानों की फसल की उचित कीमत, सिंचाई सुविधाओं में सुधार, गन्ना किसानों की समस्याएं, और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं लागू करने की मांग की गई।



किसानों ने समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान, प्रांत संगठन मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि भारतीय किसान संघ का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा किसानों के साथ खड़ा रहेगा और उनके हक के लिए संघर्ष करता रहेगा। इस अधिवेशन ने न केवल नई कार्यकारिणी का गठन किया बल्कि जिले के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का मंच भी प्रदान किया।

Also Read

रंजिश के चलते इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद घर पर बम फोड़ा, कॉलोनी में दहशत, दो नाबालिगों सहित छह गिरफ्तार

21 Sep 2024 10:08 PM

मुरादाबाद बम हमला : रंजिश के चलते इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद घर पर बम फोड़ा, कॉलोनी में दहशत, दो नाबालिगों सहित छह गिरफ्तार

मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर पोस्ट के बाद युवक के घर पर देसी बम किया हमला पुलिस ने दो बाल आरोपी समेत छह को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बाकी छह फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस और पढ़ें