Rampur News : नगर पालिका चेयरपर्सन ने वार्डों का किया औचक निरीक्षण, कहा- सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

नगर पालिका चेयरपर्सन ने वार्डों का किया औचक निरीक्षण, कहा- सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
UPT | वार्डों का निरीक्षण करतीं चेयरपर्सन सना मामून

Oct 09, 2024 23:25

नगर पालिका चेयरपर्सन सना मामून ने कहा कि सफाई व्यवस्था मे कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वार्डो को स्वच्छ रखा जाए। वार्डो मे सफाई के...

Oct 09, 2024 23:25

Rampur News : नगर पालिका चेयरपर्सन सना मामून ने बुधवार को तीन वार्डों का औचक निरीक्षण करने पहुंची। उन्‍होंने शुरुआत वार्ड 31 से की, इसके अलावा वार्ड 32 और वार्ड 41 में भी निरीक्षण किया। नगर पालिका चेयरपर्सन सना मामून ने वार्ड 31 में गलियों में घुमकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सफाई कर्मियों का हाज़री रजिस्टर चेक किया। सफाई व्यवस्था को लेकर सीधे जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था और बेहतर किया जाए। इस दौरान साथ में वार्ड 31 सभासद शावेज़ अंसारी, सफाई नायक नीतीश चौहान भी मौजूद थे।



कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी
नगर पालिका चेयरपर्सन सना मामून ने कहा कि सफाई व्यवस्था मे कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वार्डो को स्वच्छ रखा जाए। वार्डो मे सफाई के दौरान सफाई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान पाये गये, उन्हें और अच्छी सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। समस्या के समाधान करने के लिए उन्हें आश्वासन दिया कि बरसात के बाद अब जो भी रुके कार्य थे वह तुरंत पूरे कराए जाएंगे, जिन लोगों के घर के सामने गड्ढे है, सही किया जाएगा। जलभराव की समस्या दूर होगा।

ये लोग रहे मौजूद
उन्होंने कहा कि सभी वार्डो में जगह-जगह पेड़ लगाएं जाये, सभी वार्डो मे पौधारोपण कराया जाए। उन्होंने कहा कि अगर अभी हमने वृक्ष न लगे तो आगे चलकर लोगों को बहुत ही समस्या का सामना करना होगा। इस मौके पर नगर पालिका चेयरपर्सन के मीडिया प्रभारी सय्यद फैसल हसन, एजाज़ खान, रहमान अली अंसारी, शेज़ी सैफी, खान कमाल पाशा आदि मौजूद रहे।

Also Read

नदी में मिले दो अज्ञात शव, हत्या और हादसा के बीच उलझी पुलिस, जानें पूरा मामला... 

10 Oct 2024 08:36 AM

बिजनौर Bijnor News : नदी में मिले दो अज्ञात शव, हत्या और हादसा के बीच उलझी पुलिस, जानें पूरा मामला... 

बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास गंगा नदी में बुधवार देर शाम दो अज्ञात शव मिलने सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में तैरते शवों को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके... और पढ़ें