हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ विभिन्न विद्यालयों से आयी छात्राओं द्वारा स्वागत वन्दना एवं अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ किया गया। जिलाधिकारी ने...
Rampur News : सींगनखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 5 सितंबर को होगा फाइनल
Sep 04, 2024 00:39
Sep 04, 2024 00:39
हॉकी प्रतियोगिता 05 सितम्बर, 2024 को संपन्न होगी
हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ विभिन्न विद्यालयों से आयी छात्राओं द्वारा स्वागत वन्दना एवं अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह हॉकी प्रतियोगिता 05 सितम्बर, 2024 को संपन्न होगी। इस प्रतियोगिता में 15 वर्ष की बालक प्रतियोगिता में 07 मण्डल एवं 17 वर्ष की बालिका प्रतियोगिता में 05 मण्डल और 01 कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
ये लोग रहे मौजूद
जिलाधिकारी ने सभी हॉकी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें खेल के महत्व एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया और जीत के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेन्द्र सिंह सहित विभिन्न जनपदों से आये प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे।
Also Read
27 Sep 2024 07:38 PM
वन विभाग गुलदारों को पकड़ने के लिए चारा बनाकर बकरे बांध रहा है। लेकिन ग्रामीण रात में ही उन बकरों को चोरी कर ले रहे हैं। और पढ़ें