Rampur News : मसवासी के जंगल में आतंक मचा रहा तेंदुआ, पढ़िये पिंजरे में कैद होने की दिलचस्प कहानी

मसवासी के जंगल में आतंक मचा रहा तेंदुआ, पढ़िये पिंजरे में कैद होने की दिलचस्प कहानी
UPT | पिंजरे में कैद तेंदुआ।

Sep 02, 2024 12:27

रामपुर के मसवासी क्षेत्र के जमुना जमुनी, बेलवाड़ा, भूवरी चौहद्दा और करीमपुर के जंगलों में पिछले कई दिनों से तेंदुए ने ग्रामीणों में दहशत फैला रखी थी। तेंदुआ अक्सर जंगल के किनारे दिखाई देता था, जिसे लेकर...

Sep 02, 2024 12:27

Rampur News : रामपुर के मसवासी क्षेत्र के जमुना जमुनी, बेलवाड़ा, भूवरी चौहद्दा और करीमपुर के जंगलों में पिछले कई दिनों से तेंदुए ने ग्रामीणों में दहशत फैला रखी थी। तेंदुआ अक्सर जंगल के किनारे दिखाई देता था, जिसे लेकर ग्रामीणों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुए की तलाश में जंगल में कांबिंग की। कई जगह तेंदुए के पदचिह्न पाए गए।

कई दिनों से चकमा दे रहा था तेंदुआ
डीएफओ राजीव कुमार की अगुवाई में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया। लेकिन, तेंदुआ पहले हफ्ते में पिंजरे में नहीं फंसा। तेंदुए ने क्षेत्र में चार पालतू कुत्तों को अपना शिकार बनाया, जिससे ग्रामीणों में और अधिक दहशत फैल गई। करीमपुर गांव के पास भगत जी स्टोन क्रशर के कर्मचारी भी तेंदुए के दर्शन कर चुके थे, जिससे उनकी सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगा था। 

ऐसे फंसा जाल में 
रविवार शाम को करीमपुर गांव के राजू पाल अपने बेटे आदेश के साथ भगत जी स्टोन क्रशर के पास बकरियां चरा रहे थे। तभी तेंदुए ने एक बकरी पर हमला किया। शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। भगत जी स्टोन क्रेशर के पास लगाए गए पिंजरे में सोमवार सुबह 4:30 बजे तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सलारपुर वन चौकी में सुरक्षित पहुंचाया। इस अभियान में डिप्टी वन रेंजर कुंदन सिंह भंडारी, वन दरोगा शील कुमार और वन विभाग के कर्मचारी शामिल थे।

Also Read

पूर्व सांसद रहे नदारद, दो धड़ों में बंटी दिखी पार्टी

18 Sep 2024 04:12 PM

मुरादाबाद मुरादाबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन : पूर्व सांसद रहे नदारद, दो धड़ों में बंटी दिखी पार्टी

कुंवर दानिश अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी सरकार की विफलताओं और पुलिस द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था। उनका उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और प्रदर्शन के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना था। हालांकि, जब प्रदर्शन क... और पढ़ें