यूपी में आकाश गंगा : ग्रहों और नक्षत्रों के दीदार के लिए अंतरिक्ष नहीं, रामपुर आइए हुजूर...

ग्रहों और नक्षत्रों के दीदार के लिए अंतरिक्ष नहीं, रामपुर आइए हुजूर...
UPT | आर्यभट्ट नक्षत्रशाला

Sep 27, 2024 16:34

रात के आकाश में तारे और नक्षत्रों की चमक से मंत्रमुग्ध कर देने वाली यात्रा अब रामपुर में और भी शानदार हो गई है। यहाँ स्थित आर्यभट्ट नक्षत्रशाला खगोल प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय गंतव्य बन चुकी...

Sep 27, 2024 16:34

Rampur News : रात के आकाश में तारे और नक्षत्रों की चमक से मंत्रमुग्ध कर देने वाली यात्रा अब रामपुर में और भी शानदार हो गई है। यहाँ स्थित आर्यभट्ट नक्षत्रशाला खगोल प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय गंतव्य बन चुकी है। इस नक्षत्रशाला में अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है। जो दर्शकों को चंद्रग्रहण जैसी अद्भुत खगोलीय घटनाओं का सुरक्षित और सटीक अवलोकन करने का अवसर प्रदान करती है।


NASA द्वारा अद्यतन जानकारी
आर्यभट्ट नक्षत्रशाला में NASA से प्राप्त अद्यतन डेटा का उपयोग किया जाता है। जो आकाशीय घटनाओं की विस्तृत जानकारी और 3-D अनुभव प्रदान करता है। यह नक्षत्रशाला विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति उत्साही लोगों को गहन ज्ञान और मनोरंजन का लाभ देती है। यहां के शो न केवल शैक्षिक होते हैं, बल्कि दर्शकों को एक अद्वितीय अनुभव भी प्रदान करते हैं। नक्षत्रशाला में दूरबीनों की व्यवस्था की गई है, जिससे लोग चंद्रग्रहण और अन्य खगोलीय घटनाओं को नजदीक से देख सकते हैं। यह सुनिश्चित करता है कि दर्शकों की आंखों की सुरक्षा भी बनी रहे। पहले भीमराव अंबेडकर नक्षत्रशाला के नाम से जानी जाने वाली यह जगह अब आकाशीय सुंदरता को आम जनता तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विज्ञान और तकनीक का संगम आर्यभट्ट
नक्षत्रशाला ने 3-डी अनुभव और शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से आकाशीय अवलोकन को एक नया आयाम दिया। यहां प्रतिदिन तीन शो आयोजित होते हैं। जिनकी अवधि 50 मिनट होती है। शो का समय दोपहर 1:00 बजे, अपराह्न 3:00 बजे और शाम 5:00 बजे होता है। 30 या अधिक व्यक्तियों के समूह के लिए रियायती टिकट 10 रुपये प्रति व्यक्ति है, और विकलांग व्यक्तियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है।

पिछले कई महीनों से बंद है नक्षत्रशाला
हालांकी वर्तमान में यह नक्षत्रशाला पिछले कई महीनों से बंद है। जिससे खगोल विज्ञान के प्रति उत्साही दर्शकों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। आर्यभट्ट नक्षत्रशाला न केवल विज्ञान और तकनीक को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, बल्कि यह खगोल विज्ञान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

Also Read