संभल में रिटायर्ड डीडीए इंजीनियर की हत्या : बरामदे में मिला लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस

बरामदे में मिला लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस
UPT | रिटायर्ड डीडीए इंजीनियर की हत्या

Aug 29, 2024 15:42

रिटायर्ड डीडीए इंजीनियर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान वे घर पर अकेले ही थे। उनकी पत्नी मेला देखने गईं थी। जब वह वापस लौटी तो उन्हें घटना का जानकारी मिली...

Aug 29, 2024 15:42

Short Highlights
  • गुन्नौर में रिटायर्ड डीडीए इंजीनियर की हत्या
  • घटना के दौरान घर पर अकेले थे शकील
  • पुलिस पहली पत्नी से कर रही पूछताछ
Sambhal News : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गुन्नौर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक रिटायर्ड डीडीए इंजीनियर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान वे घर पर अकेले ही थे। उनकी पत्नी मेला देखने गईं थी। जब वह वापस लौटी तो उन्हें घटना का जानकारी मिली। मौके पर पहुंची फॉरेंसिंक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घर पर अकेले थे शकील
दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से सेवानिवृत्त 75 वर्षीय इंजीनियर शकील अहमद की अज्ञात हमलावरों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब उनकी दूसरी पत्नी अमन एक स्थानीय मेले में गई हुई थीं। वापस लौटने पर उन्होंने अपने पति का लहूलुहान शव घर के बरामदे में पड़ा पाया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।



नोएडा में रहती है पहली पत्नी 
शुरुआती जांच से पता चला है कि मृतक शकील अहमद ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी नीहत आरा अपने बच्चों के साथ नोएडा में रहती थीं, जबकि वह पिछले पांच सालों से अपनी दूसरी पत्नी अमन के साथ गुन्नौर में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने मौके का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पहली पत्नी से पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान एक स्थानीय युवक को हिरासत में लिया गया है और मृतक की पत्नी अमन से भी पूछताछ की जा रही है। इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही शकील की पहली पत्नी नीहत आरा अपने बच्चों के साथ गुन्नौर पहुंच गई हैं। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों और संभावित संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- शादी में पड़ा रंग में भंग : बारातियों ने लड़कियों के बनाए वीडियो तो गांव में हो गया खूनखराबा

Also Read

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार, भेजा जेल

13 Sep 2024 11:49 PM

बिजनौर Bijnor News : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार, भेजा जेल

उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें शादी का झांसा देकर एक युवती से चार साल तक दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने का आरोप एक ग्राम पंचायत अधिकारी पर लगा है। और पढ़ें